प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी का आनंद लिया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि चार रैलियों के बीच उन्होंने स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि रविवार के व्यस्त दिन, पूरे पश्चिम बंगाल में चार रैलियों के बीच झाड़ग्राम में उन्होंने स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया.
तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी झालमुड़ी खाते और लोगों से घिरे दिखाई दे रहे हैं. पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों के बीच झालमुड़ी बांटते हुए और खुद भी खाते हुए नजर आए. पीएम मोदी को अपने बीच पाकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा.
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से रैली स्थल तक लोगों की इतनी भीड़ थी कि उन्हें गाड़ी से बाहर निकलना पड़ा.
उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने और बंगाल की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए है. आज बंगाल पर अपनी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है.
पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है, उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है. टीएमसी घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है—एक ऐसी सरकार जो सिर्फ घुसपैठियों के मजहब, भाषा और तौर-तरीकों की रक्षा करेगी.
उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को घर बनाना हो तो उसे टीएमसी के सिंडिकेट पर निर्भर रहना पड़ता है. टीएमसी के सांसदों और विधायकों को लोगों की समस्याओं की जरा भी परवाह नहीं है. वे तो अपनी तिजोरियां भरने में व्यस्त हैं. बंगाल में आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन पर टीएमसी के गुंडों ने कब्जा कर लिया है.
ये भी पढ़ें: नीतीश के बेटे को Z सुरक्षा पर छिड़ा ‘सियासी संग्राम’, विपक्ष ने पूछा- सीएम के बेटे का पद क्या है?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…