Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के बाद आमजन के बीच पहुंचे PM मोदी, देखिए कैसे झालमुड़ी का उठाया लुत्फ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी का आनंद लिया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि चार रैलियों के बीच उन्होंने स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि रविवार के व्यस्त दिन, पूरे पश्चिम बंगाल में चार रैलियों के बीच झाड़ग्राम में उन्होंने स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया.

तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी झालमुड़ी खाते और लोगों से घिरे दिखाई दे रहे हैं. पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों के बीच झालमुड़ी बांटते हुए और खुद भी खाते हुए नजर आए. पीएम मोदी को अपने बीच पाकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा.

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से रैली स्थल तक लोगों की इतनी भीड़ थी कि उन्हें गाड़ी से बाहर निकलना पड़ा.

उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने और बंगाल की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए है. आज बंगाल पर अपनी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है.

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है, उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है. टीएमसी घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है—एक ऐसी सरकार जो सिर्फ घुसपैठियों के मजहब, भाषा और तौर-तरीकों की रक्षा करेगी.

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को घर बनाना हो तो उसे टीएमसी के सिंडिकेट पर निर्भर रहना पड़ता है. टीएमसी के सांसदों और विधायकों को लोगों की समस्याओं की जरा भी परवाह नहीं है. वे तो अपनी तिजोरियां भरने में व्यस्त हैं. बंगाल में आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन पर टीएमसी के गुंडों ने कब्जा कर लिया है.

ये भी पढ़ें: नीतीश के बेटे को Z सुरक्षा पर छिड़ा ‘सियासी संग्राम’, विपक्ष ने पूछा- सीएम के बेटे का पद क्या है?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital