पीएम मोदी
PM Modi Nomination from Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. पहली बार उन्होंने 2014 में चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर पीएम बने तो फिर 2019 में भी यहां की जनता का उनको अपार प्यार मिला और वह फिर से प्रधानमंत्री बने.
2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को इस सीट पर 25 अन्य प्रत्याशियों ने टक्कर दी थी, लेकिन तब कोई अपनी जमानत जब्त करा बैठा था तो कोई NOTA (नोटा) से भी पीछे रह गया था.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 2019 के चुनाव में पीएम मोदी का मुकाबला करने वाले 25 प्रत्याशियों से 22 की जमानत जब्त हो गई थी. इस चुनाव में सपा की शालिनी यादव को एक लाख 95 हजार 159 वोट मिले, ये कुल वोट का 18.40 फीसदी था. तो वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अजय राय थे, जिनको एक लाख 52 हजार 548 वोट मिले थे.
पीएम मोदी को पिछले लोकसभा चुनाव में कुल वोट का 63.62 प्रतिशत वोट मिले थे. उनको छह लाख 74 हजार 664 वोट मिले थे और उन्होंने बड़े अंतर से ये चुनाव भी अपने नाम कर लिया था. उनको लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में 7.25 प्रतिशत अधिक वोट मिले थे.
पहली बार नरेंद्र मोदी ने 2014 में वाराणसी से चुनाव लड़ा था. तब उनको कांग्रेस से अजय राय और सपा से कैलाश चौरसिया ने टक्कर दी थी. आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी मैदान में थे. पीएम नरेंद्र मोदी ने पांच लाख 1 हजार 22 वोट प्राप्त कर यह चुनाव जीता था. उनको उस समय कुल वोट का 56.37 फीसदी वोट मिला था. तब अजय राय को 75,614 और कैलाश चौरसिया को 45,291 वोट मिले थे. केजरीवाल ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई थी. उनको 2 लाख 9 हजार 238 वोट मिले थे.
पीएम मोदी तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं. जहां एक ओर भाजपा को इंडिया गठबंधन सहित कई अन्य विपक्षी दलों से कड़ी टक्कर मिल रही है तो वहीं बीजेपी ने इस बार जीत के लिए बड़ा लक्ष्य रखा है. इस बार फिर से विपक्षी दल एकजुट होकर पीएम मोदी को यहां से कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं. सपा और कांग्रेस ने यहां से गठबंधन के तहत कांग्रेस नेता अजय राय को फिर से मैदान में उतारा है.
2019 के लोकसभा चुनाव में सपा की शालिनी यादव को 1,95,159 वोट और कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 वोट मिले थे.
इनके अलावा JKIP से अनिल कुमार चौरसिया, अमरेश मिश्रा (BHAPRAP), ईश्वर दयाल सिंह (निर्दलीय), चंद्रिका प्रसाद (निर्दलीय), मनीष श्रीवास्तव (निर्दलीय), आशिन यूएस (IGP), आशुतोष कुमार पांडे (MARD), उमेश चंद्र कटियार (ALHP), त्रिभुवन शर्मा (BRSP), प्रेमनाथ शर्मा (MADP), ब्रजेंद्र दत्त त्रिपाठी (AACP), राकेश प्रताप (BJKD), राजेश भारती सूर्या (RaAd), रामशरण (VIP), शेख सिराज बाबा (RMMP), सुरेंद्र राजभर (SBSP), हरी भाई पटेल (AJPI), हीना शाहिद (JHBHP) अतीक अहमद (निर्दलीय), मनोहर आनंदराव पाटिल (निर्दलीय), मानव (निर्दलीय), सुन्नम इस्तरी (निर्दलीय), सुनील कुमार (निर्दलीय) मैदान में उतरे थे, जिनको 2,758 से लेकर 331 तक वोट मिले तो वहीं NOTA के लिए 4,037 वोट पड़े थे.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…