यूटिलिटी

Google का बड़ा इवेंट आज, करोड़ों यूजर्स को देगा तोहफा, जानें क्या कुछ होगा खास

Google I/O 2024: Google I/O 2024: Google I/O 2024: गूगल का सबसे बड़ा इवेंट आज यानी 14 मई 2024 को होने जा रहा है. इस इवेंट में टेक दिग्गज क्या कुछ पेश कर सकते हैं इसका खुलासा पहले ही किया जा चुका है. जिसमें Android 15 से लेकर कंपनी कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है.

साथ ही कंपनी कुछ AI फीचर्स से भी पर्दा उठा सकती है. यह इवेंट आज रात 10:30 बजे शुरू होगा. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई करेंगे. इसके साथ ही वह गूगल के कई नए ऐलान होंगे. इस इवेंट से पहले बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस इवेंट में क्या-क्या लॉन्च होगा. लेकिन इससे पहले जानें आप इस इवेंट को कब और कहां देख सकते हैं.

कब और कहां देखें इवेंट

अगर आप Google I/O 2024 इवेंट आज यानी 14 मई को अमेरिका के माउंट व्यू कैलिफोर्निया में होने वाला है. इस इवेंट को कंपनी अपने चैनल्स पर लाइव स्ट्रीम करेगी. इस इवेंट का मजा आप घर बैठे भी ले सकते हैं. गूगल अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट को लाइव करेगा. इस इवेंट को आप यूट्यूब चैनल के साथ-साथ गूगल I/O वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Android 15 से उठेगा पर्दा

गूगल के इस इवेंट के दौरान Android 15 के फीचर्स पर से पर्दा उठाया जा सकता है. Android का लेटेस्ट वर्जन अभी टेस्टिंग स्टेज यानी बीटा वर्जन में है. ऐसा माना जा रहा है कि इवेंट के दौरान कंपनी इस ऑपरेटिंग सिस्टम का बीटा 2 भी रिलीज कर सकती है. बता दें कि इसका दूसरा डेवलपर प्रिव्यू कंपनी ने पहले ही जारी कर दिया है अब इवेंट में बीटा यूजर्स के लिए भी इसे रोल आउट कर सकता है. दावा किया जा रहा है कि ये अपडेट एंड्रॉयड यूजर्स का एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा.

ये भी पढ़ें:Google Chrome और Apple iTunes यूजर्स के लिए भारत सरकार ने क्यों जारी की चेतावनी, जानें वजह

गूगल पेश कर सकता है AI टूल

गूगल इस इवेंट में एक नया AI टूल भी लॉन्च कर सकता है. साथ ही कंपनी ऐसे स्मार्ट टीवी के लिए बड़ा अपडेट रोल आउट कर सकती है जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं. कहा जा रहा है कि इस अपडेट से स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करने वाले लोगों का व्यूइंग एक्सपीरियंस और भी धमाकेदार हो जाएगा. हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि ये अपडेट किस तरह से काम करेगा.

गूगल जेमिनी में होगा बड़ा बदलाव

हाल ही में दावा किया जा रहा है कि इवेंट में कंपनी जेमिनी गूगल के चैटबॉट में बड़े बदलाव कर सकता है. इसके अलावा कंपनी सैमसंग गैलेक्सी AI फीचर्स से जुड़ा कुछ बड़ा ऐलान करने की तैयारी कर रहा है. नए एआई टूल के साथ गूगल सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

13 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

1 hour ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago