मनोरंजन

Panchayat 3 में नजर नहीं आएंगे जितेंद्र कुमार? मेकर्स ने निकाली फुलेरा गांव में नए सचिव की वैकेंसी

Panchayat Season 3: अमेजन प्राइम वीडियो पर कई वेब सीरीज हैं जो लोगों को काफी पसंद है और लोग इसके नए सीजन के इंतजार में रहते हैं. इन सीरीज में से एक है पंचायत. अब ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन आने वाला है, मेकर्स ने इसकी घोषणा भी कर दी है. ये सीरीज एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है.

हाल ही में इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया गया था. काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 28 मई को ‘पंचायत सीजन 3’ अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रहा है. लेकिन रिलीज से पहले जब मेकर्स ने ‘पंचायत 3’ का नया पोस्टर शेयर किया तो इस पोस्टर ने जनता को टेंशन बढ़ा दी. नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने पंचायत 3 का ट्रेलर रिलीज होने की डेट भी शेयर की मगर इस पोस्टर में कुछ ऐसा है जिस पर लोगों का ध्यान ट्रेलर की डेट से ज्यादा जा रहा है.

आखिर कहां गायब हुए सचिव जी?

हाल में ही मेकर्स ने ये भी बताया है कि इसका ट्रेलर 17 मई को आने वाला है. ये घोषणा वाला पोस्ट काफी वायरल हुआ. इस पोस्ट में एक पोस्टर दिखाया गया है, जिसमें फुलेरा गांव के नामचीन नागरिक दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ प्रधान जी का परिवार विकास और प्रह्लाद चचा लाठी लिए तैयार खड़े हैं. जहां पोस्टर में पूरी कास्ट नजर आई, बस कोई गायब दिखा तो वो थे सचिव अभिषेक त्रिपाठी यानी जितेंद्र कुमार. एक और फैंस को चिंता सता रही थी कि वो पोस्टर से क्यों गायब हैं, वहीं दूसरी ओर मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी कर दिया है, जो आपको जरूर हैरान करेगा.

ये भी पढ़ें:‘इसे फेंक आओ कहीं…’, राखी सावंत को देख क्यों ऐसा कह रहे हैं यूजर्स? आप भी देखिए ये वीडियो

मेकर्स ने निकाली नए सचिव की वैकेंसी

दरअसल, अब फुलेरा गांव के लिए नए सचिव की तलाश शुरू हो गई है. इसके लिए वैकेंसी भी निकाली गई है और इसके साथ ही लोगों से सीवी मांगे गए हैं. ये कोई मजाक नहीं है बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने खुद इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर लिखा है, ‘वैकेंसी… फुलेरा ढूंढ रहा है नया सचिव…पंचायत…क्या आप बनोगे फुलेरा के अगले सचिव? भेजिए अपना सीवी.’

इसके अलावा पोस्टर पर एक कुर्सी बनी हुई है. ये वही कुर्सी है जिस पर सचिव अभिषेक बैठा करते थे. इस कुर्सी को जब अभिषेक लेकर आए थे तो काफी बवाल भी मचा था. गांव की एक शादी में बारातियों को पंचायत ऑफिस में ही रुकवाया गया था, जहां रुके दूल्हे की नजरें कुर्सी पर पड़ती हैं और वो उसे साथ लेकर चला जाता है.

कब रिलीज होगी ‘पंचायत 3’

प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर पंचायत 3 का नया पोस्टर शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी है. पंचायत 3 का ट्रेलर 17 मई को रिलीज होगा. पोस्टर शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने लिखा- ‘पंचायत का ट्रेलर देखने के लिए तारीख लॉक कर लीजिए. 28 मई को पंचायत आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago