चुनाव

PM Modi in Agra: कांग्रेस ओबीसी आरक्षण पर डालना चाहती है डाका- आगरा में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Agra: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का तूफानी दौरा जारी है. आज मध्य प्रदेश के मुरैना में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद वह उत्तर प्रदेश के आगरा और फतेहपुर लोकसभा सीट पर चुनावी जनसभा कर अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं. इसी दौरान वह लगातार कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रहे हैं. आगरा में भी पीएम मोदी ने कांग्रेस के इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा.

राधे-राधे से की भाषण की शुरुआत

पीएम मोदी ने राधे-राधे से भाषण की शुरूआत करते हुए कहा, “आपके पास विशेष रूप से आया हूं. पहले कुछ देने आता था, लेकिन इस बार विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं. यदि भारत विकसित होता है तो आपके परिवार, आपका और आपके बच्चों का भला होगा. इसलिए देश एकजुट होकर आ रहा है.

वोट जरूर दें

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, कितनी भी गर्मी क्यों न हो, कितनी भी शादियां क्यों न हो, जब मैं दिन रात मेहनत करता हूं, तो देशवासियों से इतना तो मांग सकता हूं कि वोट जरूर दें. भाषण देते हुए पीएम ने जनता से अपील की और कहा कि अब मेरा एक काम और करना. घर-घर जाना और लोगों से कहना कि मोदी जी आए थे, राधे-राधे बोल गए हैं.

ये भी पढ़ें-“माताओं-बहनों के इस स्नेह को देखकर मेरी आंखों में आंसू हैं…” जानें PM मोदी ने क्यों कही ये बात

कांग्रेस की लूट जिंदगी के बाद भी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का नया प्लान सामने आया है. याद रखना कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी. प्रधानमंत्री ने कहा कि “कांग्रेस ने युवाओं की क्षमताओं को बर्बाद किया है. पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को कांग्रेस ने बांट कर रख दिया है. इसलिए आज मोदी तुष्टीकरण को समाप्त करके संतुष्टीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है. कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उस पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा हुआ है. इसी के साथ ही पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पुरानी सरकारों को घूस देकर अपने काम कराने में एक्सपर्ट हो गए. जिन पुरानी सरकारों में बैठे लोगों को मलाई खाने को मिलती थी, वो अब बौखला गए हैं. बहुत नाराज हैं. वो नहीं चाहते हैं कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने. इसलिए वे एकजुट हो गए हैं.

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने किया ये काम

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि 27 प्रतिशत जो ओबीसी का आरक्षण है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जाए. वह आगे बोले कि कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की है. कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने रातों रात मुस्लिम को ओबीसी बनाकर हक पर डाका डाला है. न्यायालय ने उनकी बात को ठुकरा दिया है. इसलिए कांग्रेस पिछले दरवाजे से काम करने का प्रयास कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी के 27 प्रतिशत के कोटे से छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास कर रही है. उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस यही करना चाहती है. यह डाका है कि नहीं.

भाजपा ने किया ये काम

पीएम मोदी ने भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं. इनमें से तीन करोड़ घर माताओं और बहनों को मिले हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि माताओं और बहनों के जनधन खाते खुलवाए, जिससे योजना का सीधा पैसा उनके खाते में जाए. अब मोदी का वादा है कि तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

48 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

49 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago