लाइफस्टाइल

Evening Snacks: शाम की चाय के साथ खाना है कुछ टेस्टी? ट्राई करें ये मजेदार स्नैक्स

Evening Snacks: शाम की चाय का एक अलग ही मजा है. जब आप काम पर लंबे दिन के बाद अपनी सारी ऊर्जा और ताजगी खो देते हैं, तो चाय ही एकमात्र ऐसी चीज है, जो आपको एनर्जेटिक फील कराती है. सभी टी लवर्स तो यही सोचते हैं. वहीं आप एक कप गर्म चाय के साथ अच्छे हल्के हेल्दी नाश्ते का आनंद भी ले सकते हैं. इस साथ को सोने पर सुहागा ही कहा जा सकता है,

लेकिन जब भी इस बात को लेकर असमंजस होता है कि हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए आपको चाय के साथ कैसा नाश्ता करना चाहिए,  तो इसे लेकर आप काफी सोच में पड़ जाते हैं. वहीं हल्के में भी कुछ ऐसा खाना है जिसमें शरीर को एनर्जी मिले. आइए हम आपको बताते हैं टी टाइम के समय वो लाइट स्नैक्स जिससे आप शाम की चाय के साथ ट्राई कर सकते हैं और एन्जॉय कर सकते हैं.

मखाना (Evening Snacks)

मखाना में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह कैल्सियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और अन्य तत्वों से भरपूर होता है. मखाना पोषक तत्वों का खजाना है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह ग्लूटन फ्री भी होता है. आप शाम के नाश्ते में चाय के साथ मखाना खा सकते हैं.

मुरमुरे (Evening Snacks)

शाम के नाश्ते के लिए मुरमुरे बेस्ट ऑप्शन है. बच्चे हों या बड़े सभी इसे खाना काफी पसंद करते हैं. आप इसे स्नैक्स के तौर पर कई तरह के डिशेज जैसे कि भेलपुरी या चिक्की बना सकते हैं. ये स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होता है.

यह भी पढ़ें : भारत में तैयार किए गए 500 से अधिक खाद्य उत्पादों में कैंसर कारक केमिकल मिलने का दावा, पढ़ें क्या है EU की रिपोर्ट

ड्राई फ्रूट्स

शाम की चाय के साथ आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते है या शाम की ग्रेविंग को कम करने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं. ये आपकी छोटी-मोटी भूख को मिटाने के लिए अच्छा विकल्प है. आप शाम के नाश्ते में बादाम, काजू, पिस्ता, किसमिस जैसी चीजें खा सकते हैं. यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.

अंडे (Evening Snacks)

शाम के समय अगर आपको हल्की-फुल्की भूख लगती है, तो आप अंडा खा सकते हैं. उबले अंडे का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह विटामिन ए, विटामिन डी, आयरन, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

Uma Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago