चुनाव

PK Won Bankipur: भाजपाध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर चुनाव जीत गए प्रशांत किशोर, जानें कितने वोट मिले, दूसरे नंबर पर कौन?

PK Won Bankipur: बिहार में जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर उर्फ पीके बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आज जीत गए. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया. नीरज कुमार 44,827 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे. वहीं, RJD की महिला प्रत्याशी रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर रहीं.

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा से भाजपा के नितिन नवीन विधायक थे. वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं. उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया. अभी नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. यानी, बांकीपुर सीट नवीन की पारंपरिक सीट है.

बाँकीपुर विधानसभा क्षेत्र (बिहार) – चुनाव

क्र.सं. उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम प्राप्त कुल वोट
1 प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी 64,151
2 नीरज कुमार भारतीय जनता पार्टी 44,827
3 रेखा कुमारी राष्ट्रीय जनता दल 14,273
4 मनोरंजन कुमार प्रगतिशील जनता पार्टी 973
5 तनवीर आलम राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी 864

चुनाव आयोग ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के अलावा मध्य प्रदेश और गुजरात की विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराया है, जिसमें एमपी के दतिया में कांग्रेस, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा जीत गई है. MP के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह जीत गए हैं. भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था. आशुतोष नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी नहीं जीत पाए.

PK: चुनावी रणनीतिकार से विधायक तक का सफर


देश के शीर्ष राजनीतिक रणनीतिकार (Poll Strategist) के रूप में पहचान बनाने वाले प्रशांत किशोर ने अक्टूबर 2024 में ‘जन सुराज पार्टी’ का गठन कर औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में कदम रखा था. इससे पहले वे 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा, 2015 में बिहार में ‘महागठबंधन’, 2021 में बंगाल में टीएमसी और पंजाब में कांग्रेस के लिए सफल चुनावी रणनीतियां बना चुके हैं.

हालांकि, नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा के विधानसभा चुनावों में प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ को करारी हार का सामना करना पड़ा था. उस वक्त राज्य की अधिकांश सीटों पर जन सुराज के प्रत्याशी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे और खुद पीके ने इस हार की पूरी जिम्मेदारी अपने सिर ली थी.

इस हार के बाद भी पीके ने अपना ‘व्यवस्था परिवर्तन’ अभियान जारी रखा. बांकीपुर उपचुनाव में मिली यह एतिहासिक जीत प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी के लिए एक नए राजनीतिक जीवनदान की तरह है, जिसने साबित कर दिया है कि बिहार की जनता अब पारंपारिक दलीय राजनीति से हटकर नए विकल्पों पर भी भरोसा जताने लगी है.

यह भी पढ़िए: सियासत की नई धुरी: 2024 के बाद कैसे महिला मतदाता बनीं ‘किंगमेकर’, हर चुनाव में दिख रहा असर

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

13 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

23 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

44 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

2 hours ago