सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी-फोटो सोशल मीडिया
Rae Bareli Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को उतार दिया है और उन्होंने शुक्रवार (3 मई) को इस सीट से नामांकन भी दाखिल कर दिया है. इसी के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. नामांकन दाखिल करने को लेकर एक पोस्ट उन्होने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपनी मां सोनिया गांधी के लिए भावुक नोट लिखा है. इसी के साथ ही अमेठी में कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल को लेकर भी जनता से अपील की है.
नामांकन दाखिल करने बाद राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था! मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है.” उन्होंने आगे कहा कि “अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं और मुझे खुशी है कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे.” इसके आगे कहा है कि अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं. मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं.” बता दें कि रायबरेली में पर्चा दाखिल करने के दौरान राहुल गांधी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे थे.
बता दें कि रायबरेली और अमेठी में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत 20 मई को वोटिंग है. फिलहाल इन दोनों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस का सस्पेंस खत्म हो गया है. पार्टी ने राहुल गांधी को रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है तो वहीं रायबरेली में दिनेश प्रताप सिंह से राहुल गांधी का मुकाबला है. वह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. दिनेश सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर दो चरण में वोटिंग हो चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…
Utkarsh Srivastava UPSC Success Story: ग्रेजुएशन में 49% अंक, PCS में कई असफलताएं और ब्रेकअप…
UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…
Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…