चुनाव

कांग्रेस को IT का ₹1700 करोड़ का नोटिस मिलने पर बोले राहुल गांधी- सरकार बदली तो ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी

Congress Income Tax Case Update: कांग्रेस को मिले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने शुक्रवार की शाम को प्रतिक्रिया दी. राहुल ने ट्वीट कर कहा— “ये ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ है. जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई ज़रूर होगी! और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की! ये मेरी गारंटी है.”

बता दें कि इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आयकर विभाग) ने 29 मार्च की सुबह कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपए का नया डिमांड नोटिस जारी किया था. मीडिया में खबरें आ रही हैं कि यह डिमांड नोटिस 2017-18 से 2020-21 के लिए है. इसमें जुर्माने के साथ ब्याज भी शामिल है. इस नए नोटिस को लोकसभा चुनाव से पहले नकदी संकट से जूझ रही कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इसीलिए कांग्रेस ने इसके विरोध में अब ऐड़ी—चोटी का जोर लगा दिया है.

अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा विपक्ष

कांग्रेस पार्टी अकाउंट फ्रीज मामले में अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. एक दिन पहले 28 मार्च को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने टैक्स असेसमेंट को लेकर दायर कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी थी. उसके बाद आज जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ का दूसरा नोटिस भेजा तो शुक्रवार दोपहर में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

कांग्रेस बोली- पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन फाइल करेंगे

कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पिछले 7 साल में बीजेपी को जो पॉलिटिकल डोनेशन मिले इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, हम चाहते हैं वो सार्वजनिक किया जाए. कांग्रेस आलाकमान ने कहा— “हमने तय किया है कि हम कोर्ट में एक पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन फाइल करेंगे और यह मांग करेंगे कि बीजेपी से 4600 करोड़ रुपए की टैक्स डिमांड वसूला जाए.”

सामूहिक रणनीति बनाकर विरोध करेंगे: कांग्रेसी नेता

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हमारी पार्टी के अलावा कई और राजनीतिक दलों को भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस भेजा है. ये भारतीय लोकतंत्र पर हमला है. हम समान विचारधारा वाले दलों से बात करके सामूहिक रणनीति बनाकर इसका विरोध करेंगे.

यह भी पढ़िए: कांग्रेस को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से बड़ा झटका, प्रोसिडिंग के खिलाफ थमाया 1700 करोड़ का नोटिस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

47 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

3 hours ago