चुनाव

लोकसभा चुनाव से पहले राकेश टिकैत की किसान नेताओं से अपील, किसी भी पार्टी या प्रत्याशी का न करें प्रचार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा ऐलान किया है. यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सभी किसान संगठनों को पत्र लिखकर अपील की है कि कोई भी संगठन या फिर किसान नेता किसी भी पार्टी या प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार नहीं करेगा. इसके साथ ही किसी भी प्रत्याशी के साथ मंच भी साझा नहीं करेगा. राकेश टिकैत ने कहा कि वोट देने के लिए आप पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, लेकिन प्रचार या फिर समर्थन किसी का नहीं किया जाएगा.

वोट देने के लिए स्वतंत्र हैं आप- टिकैत

भारतीय किसान यूनियन ने अपनी चिट्ठी में कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 होने जा रहा है जो सात चरणों में पूरा होगा इसलिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के मंच कार्यक्रम या प्रचार प्रसार में शामिल ना हों. हालांकि वोट करना सभी का अधिकार है और उसके लिए आप स्वतंत्र रूप से किसी को भी वोट कर सकते हैं. ‌

प्रचार में ना शामिल हों किसान नेता

भारतीय किसान यूनियन ने अपने संगठनों से अपील करते हुए कहा कि ” आप लोकसभा चुनाव में किसी भी दल या प्रत्याशी को वोट देने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, लेकिन किसी भी पार्टी के कार्यक्रम में उनके मंचों पर शामिल न हों. राकेश टिकैत ने किसानों से चुनाव में मतदान जरूर करने की अपील भी की.

बीजेपी के खिलाफ किया था प्रचार

बता दें कि राकेश टिकैत ने पिछले साल 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के खिलाफ जमकर प्रचार किया था. इसके अलावा कई किसान संगठनों ने भी लोगों से बीजेपी के खिलाफ वोट देने के लिए अपील की थी, लेकिन अब लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के समर्थन में प्रचार करने और मंचों से दूरी बनाने की अपील राकेश टिकैत कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago