चुनाव

एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 9 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें-

सपा का घोषणा पत्र जारी, पार्टी ने जातिवार जनगणना समेत किये कई वादे

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. घोषणा पत्र में जातिवार जनगणना कराने, महिलाओं के लिए आरक्षण, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने समेत अनेक वादे किए गए हैं. लखनऊ स्थिति पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजुदगी में चुनावी घोषणा पत्र ‘जनता का मांग पत्र, हमारा अधिकार’ जारी किया गया.

किरण खेर, रीता बहुगुणा और वीरेंद्र सिंह मस्त का कटा टिकट, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रयागराज से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी, बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त और चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काटा गया है.

भाजपा ने रीता बहुगुणा जोशी की जगह नीरज त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह मस्त की जगह पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर और किरण खेर के स्थान पर संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया. वहीं पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया है. यूपी की गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है. फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल, मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है. कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है. वहीं बीजेपी ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है.

जम्मू कश्मीर में सीएम योगी की चुनावी सभा

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार चुनावी जनसभा कर रहे हैं. इसी क्रम में आज वह जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पहुंचे और जिला खेल मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों व पाकिस्तान पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान को भी मालूम है कि लेने के देने पड़ जाएंगे. इसलिए अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता फिरता है. अब यहां की सुरक्षा व्यवस्था में पाकिस्तान सेंध नहीं लगा सकता.

बीजेपी ने जारी किया लोकसभा चुनाव का कैंपेन सॉन्ग

लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश का माहौल पूरी तरह से सियासी हो चुका है. एनडीए 400 पार का लक्ष्य पाने के लिए चुनावी रणनीतियों के साथ मैदान में है. पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी जीत का दावा कर रही है. चुनावी प्रचार में भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने एक कैंपेन सॉन्ग रिलीज किया है. जिसे ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ नाम दिया गया है. यह गाना 12 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है.

गाजीपुर में अफजाल के सामने पारसनाथ

यूं तो गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कई दावेदार थे, लेकिन पारसनाथ राय के नाम की उम्मीद किसी को नही थी. वहीं इसके बाद से ही माना जा रहा है कि गाजीपुर का चुनाव दिलचस्प होगा. एक तरफ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी के पास सपा के परम्परागत मतों के अलावा दलित समाज के साथ – साथ हर जाति में अपनी पैठ है, वहीं मुख़्तार अंसारी के निधन के बाद से सहानुभूति भी वोट में कन्वर्ट होनी तय मानी जा रही है. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पारसनाथ राय के पास बीजेपी के परम्परागत वोट हैं, साथ ही इनका यादव और राजपूत समाज में मजबूत पैठ है. ऐसे में गाजीपुर संसदीय क्षेत्र का लोकसभा चुनाव सियासी मायनों में दिलचस्प होने वाला है.

तेजस्वी ने नवरात्रि के पहले दिन पोस्ट किया मछली खाने का VIDEO, मचने लगा बवाल

नवरात्रि के पहले दिन राजद नेता तेजस्वी यादव मछली खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. हेलीकॉप्टर में मछली खाने के दौरान उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी थे. वीडियो के आते ही बिहार की राजनीति में बवाल मचा हुआ है. वहीं भाजपा भी राजद नेता पर हमलावर है. नवरात्रि में मछली खाने को लेकर बीजेपी उनपर निशाना साध रही है. दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि वे भाजपा के नेताओं का आईक्यू टेस्ट कर रहे थे. उन्होंने लिखा कि भाजपाइयों और गोदी मीडिया के भक्तों के 𝐈𝐐 का टेस्ट लेने के लिए ही हमने यह video डाला था. वहीं उन्होंने आगे लिखा कि हम अपनी सोच में सही भी साबित हुए ट्वीट में “दिनांक” यानि 𝐃𝐚𝐭𝐞 लिखा हुआ है.

राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को ‘सपाट पार्टी’ और ‘कौन कांग्रेस’ कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक चुनावी जनसभा में कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को ‘सपाट पार्टी’ और ‘कौन कांग्रेस’ के नाम से जाना जाएगा. रक्षा मंत्री ने सहारनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष की स्थिति पर चुटकी लेते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी की हालत ऐसी है कि वे सोमवार से रविवार तक अपने उम्मीदवार बदलते रहते हैं. और कांग्रेस को कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है.” चुनाव 2024 के नतीजों के बाद सपा ‘सप्तम पार्टी’ और कांग्रेस ‘कौन कांग्रेस’ होगी.

पीएम मोदी ने डीएमके पर साधा निशाना

कोयंबटूर के मेट्टुपालयम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवार की राजनीति करने वाले लोग युवा नेताओं को आगे बढ़ने से रोकते हैं. “डीएमके एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है. जब डीएमके के एक वरिष्ठ नेता से हमारे युवा नेता अन्नामलाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अहंकार में कहा ‘वह कौन है’ और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. यह अहंकार उनके खिलाफ है. तमिलनाडु की महान संस्कृति, तमिलनाडु के लोग इस अहंकार को कभी पसंद नहीं करेंगे.”

ममता दीदी घुसपैठ नहीं रोकेंगी, घुसपैठिए उनका वोट बैंक हैं: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो का इरादा घुसपैठ रोकने का नहीं है. पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में एक सार्वजनिक रैली में बोलते हुए शाह ने कहा, ” ममता दीदी घुसपैठ नहीं रोकेंगी, क्योंकि ये घुसपैठिए उनका वोट बैंक हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार बंगाल में घुसपैठ रोक सकते हैं.”

भाजपा नेता बने संधू को मिली सीआरपीएफ की ‘वाई+ एस्कॉर्ट’ सुरक्षा 

केंद्र सरकार ने अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए नेता तरनजीत सिंह को ‘वाई+ एस्कॉर्ट’ श्रेणी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सुरक्षा कवर प्रदान किया है. गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक आदेश के बाद संधू को पूरे भारत के लिए सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है. गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो से हाल ही में प्राप्त खतरा विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर संधू को सुरक्षा कवर बढ़ाने का निर्णय लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

1 minute ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

9 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

26 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

35 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

58 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

2 hours ago