चुनाव

एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा, कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 1 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें-

लोकसभा चुनाव के बीच नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में कच्चाथीवू द्वीप मामले में पीएम मोदी ने अब डीएमके पर करारा हमला बोला है. पीएम मोदी ने सोमवार (1 अप्रैल) को उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों की हितों की रक्षा के लिए डीएमके ने कुछ नहीं किया. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा- “बयानबाजी के अलावा डीएमके ने तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया है. कच्चातुवि पर सामने आ रही नई जानकारियों ने डीएमके के दोहरो मानकों को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है.”

बीजेपी करेगी ताबड़तोड़ रैलियां

लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार की जंग तेज हो गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से जहां चुनावी रैली करके प्रचार अभियान का बिगुल फूंका तो वहीं पार्टी के दूसरे शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं. पीएम मोदी के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह 3 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में रैली करने वाले हैं, पर सत्तारूढ़ एनडीए को चुनौती देने वाले विपक्ष के नेताओं के अभी प्रचार के मैदान में उतरने का इंतजार है. सपा, बसपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का प्रचार का कोई कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है.

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर PM का बयान

पीएम मोदी ने रविवार को इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि व्यवस्था में कमी हो सकती है. कोई भी व्यवस्था कभी पूर्ण नहीं होती. कमियों को सुधारा जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि मैंने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम बनाई तो पता चल रहा है कि कौन-सा पैसा, कब, किसने किसको दिया इसका पता चल रहा है. पीएम ने ये बातें तमिलनाडु के टीवी चैनल थांथी टीवी को दिए इंटरव्यू के दौरान कही.

टिकट लौटने की चेतावनी

लोकसभा चुनाव से पहले बरेली सीट पर भाजपा अपनों का ही विरोध झेल रही है. इस बार यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटों को साधने का दावा करने वाली सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के लिए ये बरेली सीट पर रार बड़ी मुसीबत बन गया है. दरअसल इस बार भाजपा ने इस सीट से 8 बार के सांसद रहे संतोष गंगवार का टिकट काटकर छत्रपाल गंगवार को टिकट दे दिया है. इसी के बाद से संतोष गंगवार के समर्थक पार्टी से नाराज चल रहे हैं और संगठन हो या स्थानीय विधायक कोई भी छत्रपाल के समर्थन में प्रचार करने के लिए तैयार नहीं है. इसी के बाद छत्रपाल ने टिकट वापस करने की चेतावनी तक दे दी है. इसी को लेकर पार्टी में लगातार टेंशन बनी हुई है.

पल्लवी पटेल ने दिया बयान

इंडिया गठबंधन से अलग होकर एआईएमआईएम से गठबंधन करने वाले अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का आशीर्वाद उनके साथ है और वे साथ मिलकर सामाजिक न्याय के लिये मजबूत लड़ाई लड़ेंगे.पल्लवी पटेल ने कहा कि उनके ‘पिछड़ा, दलित, मुसलमान न्याय मोर्चा’ ने जनभावनाओं की लगातार अनदेखी कर रही सरकार और विपक्ष के ‘बड़े लोगों’ के खिलाफ जनता को एक विकल्प दिया है. पल्लवी पटेल ने कहा कि लोगों को लगता है कि सरकार और विपक्ष के वरिष्ठ नेता उनके सवालों पर चुप हैं या पीछे हट रहे हैं, इसलिए “हमने इस प्रदेश की जनता को एक विकल्प देने का काम किया है.”

शाहिद सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शाहिद सिद्दीकी ने आरएलडी से इस्तीफा दे दिया है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रीय लोकदल के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी को अपना त्यागपत्र भेज दिया. शाहिद सिद्दीकी की गिनती रालोद (RLD) के बड़े नेताओं में होती है. उन्होंने पार्टी के लिए कई अहम पदों पर काम किया. चुनाव से ठीक पहले सिद्दीकी के इस फैसले को व्यक्तिगत तौर पर जयंत चौधरी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. शाहिद सिद्दीकी ने इसकी जानकारी सोशल साइट एक्स पर पोस्ट के जरिए भी दी है.

कांग्रेस को कोर्ट से राहत

इनकम टैक्स रिकवरी मामले में आज यानी 1 अप्रैल को कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है. दरअसल सुनवाई के दौरान आयकर विभाग ने भरोसा दिया है कि इस मामले पर फिलहाल कोई कार्रवाई वो नहीं करने जा रहा है. सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 24 जुलाई तक टाल दी है. बता दें कि कांग्रेस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिस पर आज सुनवाई हुई.

EC से की 5 मांगें

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया. रविवार यानी 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) ने चुनाव आयोग (EC) के सामने पांच बड़ी मांगें रखी हैं. इसी के साथ ही विपक्षी दलों ने चुनावी हेराफेरी रोकने के लिए आयोग को एक्शन लेने के लिए भी कहा और चुनाव के लिए सभी को बराबर का मौका मिलने की बात भी कही. वहीं इस मौके पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा औऱ कहा कि संविधान बचाने का ये आखिरी मौका है.

एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से पहले आम लोगों को तेल कंपनियों ने बड़ा तोहफा दिया है. सरकारी तेल और गैस विपणन कंपनियों ने आज 1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती करने की घोषणा की है. इससे लोगों को महंगाई से राहत मिली है. तेल कंपनियों ने आज से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दामों में 30 रुपए तक की कटौती की है. हालांकि यह दाम 19 किलो वाले काॅमर्शियल सिलेंडरों के कम हुए हैं. घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

…तो मुझे जूतों की माला पहना देना

लोकसभा चुनाव में प्रचार की शुरुआत के साथ ही नेताओं की जुबानी जंग भी शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि आने वाले 5 साल में बीजेपी कभी भी लाडली बहनों को 3000 रुपए नहीं देगी. प्रदेश सरकार इतनी राशि देगी तो चुनाव लड़ना छोड़ दूंगा. अगर अपना वादा नहीं निभाऊं तो मुझे जूतों की माला पहनाकर घुमा देना. सुसनेर विधायक भैरो सिंह परिहार बापू राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

2 minutes ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

9 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

26 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

35 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

58 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

2 hours ago