चुनाव

एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी चुनावी खबरें

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा, कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 28 मार्च की 10 बड़ी खबरें-

वरुण गांधी ने लिखी चिट्ठी

पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने पार्टी नेतृत्व द्वारा टिकट काटे जाने के बाद, पीलीभीत वासियों के लिए बृहस्पतिवार को एक खुला पत्र लिखा. वरुण ने इस भावुकतापूर्ण पत्र में लिखा है कि एक सांसद के रूप में उनका कार्यकाल भले ही खत्म हो रहा हो, मगर पीलीभीत से उनका रिश्ता आखिरी सांस तक रहेगा. भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ कई बार मुखर रहे वरुण गांधी का टिकट काटकर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री पूर्व सांसद जितिन प्रसाद को पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है.

एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए गोविंदा

एक्टर गोविंदा गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए. जानकारी के अनुसार वे लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वे चुनाव लड़ेंगे. उन्हें मुंबई की नॉर्थ वेस्ट सीट से टिकट मिल सकता है. इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि वे जमीन से जुड़े हुए हैं और सभी लोग उनको चाहते हैं. बता दें कि इससे पहले 2004 में गोविंदा कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज राम नाइक को 48 हजार 271 वोटों से पराजित किया था.

बीजेपी में शामिल हुए बीएसपी-कांग्रेस के नेता

लोकसभा चुनाव से पहले प्रतिद्वंद्वी नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भोपाल में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद रामलखन सिंह, पूर्व कांग्रेस विधायक नीलेश अवस्थी, पूर्व विधायक और कांग्रेसी अजय यादव सहित अन्य नेता भगवा दल में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी का पटका पहनाकर विपक्षी नेताओं का अपनी पार्टी में स्वागत किया. भोपाल प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान बीजेपी में विरोधी नेताओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है.

कांग्रेस MLA का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश कांग्रेस के थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया के एक कथित वायरल वीडियो ने पश्चिम मध्य प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम से एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें कांग्रेस के थांदला विधायक वीरसिंह भू्रिया यह कहते दिखाई दे रहे हैं, बीजेपी वालों ने एक बाई को उम्मीदवार बनाया है, वो बाई अलीराजपुर तरफ की है. भिलाला लोग हैं. जो चोर-डाकू होते हैं, इसलिए उनको हराना है.”

स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को स्टार प्रचारक बनाया है. शिंदे गुट महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें BJP और अजीत पवार की एनसीपी भी शामिल है. लिस्ट में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रामदास अठावले और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं.

कंगना रनौत ने बताई अपनी रणनीति

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. इस साल लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत भाग लेंगी. एक्ट्रेस ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपनी नई भूमिका और राजनीति में शामिल होने की अपनी योजना के बारे में खुलासा किया.

कांग्रेस प्रत्याशी का अजीबो-गरीब बयान

अपनी बयानबाजी और कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा एक बार फिर से फिर सुर्खियों में हैं. एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लखमा ने कहा कि मैंने तो अपने बेटे के लिए दुल्हन मांगी थी, लेकिन पार्टी ने तो मुझे ही दुल्हन दे पकड़ दी. दुल्हन से कांग्रेस उम्मीदवार का मतलब लोकसभा के टिकट से था.जगदलपुर के लालबाग मैदान में नामांकन सभा के आयोजन में कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने कहा, “मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी…मुझे टिकट क्यों मिला? मैंने तो मांगा नहीं था…अगर जिद की जा रही है , मेरे बेटे को टिकट दे दो. मैंने अपने बेटे के लिए दुल्हन (टिकट) मांगी थी लेकिन उन्होंने मुझे दुल्हन (टिकट) दे दिया.

कांग्रेस के सामने RJD ने रखी शर्त

बिहार में इंडिया गुट के दलों के बीच चीजें सामान्य नहीं दिख रही हैं. राज्य में कांग्रेस, राजद और लेफ्ट पार्टियों के बीच 5 सीटों को लेकर खींचतान जारी है. ये सीटें हैं औरंगाबाद, बेगूसराय, कटिहार, सिवान और पूर्णिया. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस बिहार में 10 सीटें चाहती है, लेकिन राजद इसके लिए तैयार नहीं है. वह कांग्रेस को 6 या 7 सीटों से ज्यादा नहीं देना चाहती. सूत्रों की मानें तो बिहार में सीट बंटवारे को लेकर राजद की ओर से कांग्रेस को एक नया ऑफर दिया गया है. लालू यादव ने कांग्रेस के सामने बिहार में 9 सीटों के बदले झारखंड में कांग्रेस से 2 सीटें मांगी हैं.

15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMAIM बिहार में करीब 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने गुरुवार (28 मार्च) को पांच और सीटों पर चुनाव लड़ने से जुड़ी घोषणा की. AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बताया- हमारी पार्टी ने पहले 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था लेकिन जनता के आग्रह पर पांच सीटों को और बढ़ाया गया है. जिनमें गोपालगंज, शिवहर, दरभंगा, बाल्मीकि नगर और मधुबनी हैं.

MDMK सांसद का निधन

तमिलनाडु के ईरोड से MDMK सांसद ए. गणेशमूर्ति का गुरुवार सुबह 5:05 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया. कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद बीते 24 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कहा जा रहा है कि लोकसभा का टिकट न मिलने से वह नाराज चल रहे थे. गणेशमूर्ति ने कथित तौर पर बीते 24 मार्च को इरोड के पेरियार नगर स्थित अपने आवास पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. बेहोशी की हालत में पाकर परिवार के सदस्य उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया. बाद में उन्हें कोयंबटूर के कोवई मेडिकल सेंटर एंड हॉस्पिटल (KMCH) में रेफर कर दिया गया था, जहां उनका निधन हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

3 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

17 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

36 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

1 hour ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

1 hour ago