देश

‘सबसे पहले आप बाहर कर दिए जाएंगे…’ जानें क्यों ताऊ देवीलाल ने 1989 में चुनाव आयुक्तों को दी थी धमकी?

Janta dal election symbol story: लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी प्रकिया शुरू हो चुकी है. पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रकिया कल पूरी हो चुकी है. 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी. ऐसे में 1989 के चुनाव से पहले का एक किस्सा जो आज भी लोगों की मुंहजुबानी पर है क्योंकि जनता दल के वरिष्ठ नेताओं में से एक चौधरी देवीलाल ने तत्कालीन इलेक्शन कमिश्नर एसएस धनोआ और वीएस सीगेल को चेताते हुए कहा था कि कुछ ही महीनों में हम वापस आएंगे और सबसे पहले आप बाहर कर दिए जाएंगे.

संयोग से जनता दल चुनाव तो नहीं जीत पाई लेकिन भाजपा और सीपीएम के सहयोग से सरकार बना ली. संयुक्त मोर्चा की सरकार में वीपी सिंह पीएम बने. इसके बाद जनवरी 1990 में राष्ट्रपति की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जिसमें चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के दोनों पद समाप्त कर दिए गए.

जेएम लिंगदोह ने अपनी किताब में शेयर किया सियासी किस्सा

यह सियासी किस्सा पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जेएम लिंगदोह ने अपनी किताब The Chronicle of an Impossible Election में बयां किया है. उनके अनुसार 1988 में दो फाड़ हो चुकी जनता दल के दो धड़ों ने मिलकर संयुक्त जनता दल का गठन किया. इसका लक्ष्य भी कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना था. हालांकि इसका नेतृत्व चंद्रशेखर, वीपी सिंह और चौधरी देवीलाल जैसे नेताओं ने किया था. हालांकि चुनाव आयुक्तों के साथ टकराव वाली घटना तब की है जब जनता दल के नेता पार्टी के चुनाव चिन्ह के लिए आयोग के पास गए थे.

24 तीलियों वाला चुनाव चिन्ह चाहता था जनता दल

लिंगदोह की किताब के अनुसार जनता दल के नेता चाहते थे पार्टी के चुनाव चिन्ह में अशोक चक्र की तरह 24 तीलियां लगी हों जैसे कि अशोक चक्र में लगी रहती हैं. लेकिन तत्कालीन चुनाव आयुक्तों ने पार्टी के चुनाव चिन्ह में केवल 3 तीलियों को मंजूरी दी. हालांकि बाद में इसे 6 किया गया. लेकिन जनता दल का प्रतिनिधि मंडल इससे संतुष्ट नहीं था. मीटिंग के बाद प्रतिनिधि मंडल में शामिल चौधरी देवीलाल ने कहा कि कुछ ही महीनों में हम वापस आएंगे और सबसे पहले आप बाहर कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः Siyasi Kissa: जब किराया न चुका पाने के कारण मकान मालिक ने पूर्व प्रधानमंत्री का सामान घर के बाहर फिंकवा दिया था

ये भी पढ़ेंः Siyasi Kissa: अमिताभ न हारें इसलिए राजीव ने खेला था ये दांव…एक रात की प्लानिंग ने पलट दी थी सियासत की कहानी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago