चुनाव

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में गुरुवार (28 मार्च) को एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 8 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया.

8 सीटों पर एकनाथ शिंदे ने उतारे प्रत्याशी

एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना की ओर से जारी की गई लिस्ट में दक्षिण मध्य से राहुल शेवाले, कोल्हापुर से धैर्यशील माने, शिरडी से सदाशिव लोखंडे, बुलढाणा से प्रतापराव जाधव, हिंगोली से हेमंत पाटिल, रामटेक से राजू पारवे, हातकणंगले से संजय मंडलिक और मावल से श्रीरंग आप्पा बारणे को टिकट दिया है. वहीं कोल्हापुर और हातकणंगले के उम्मीदवारों की सीटों में बदलाव किया गया है. इसके अलावा रामटेक सीट से राजू पारवे के नाम पर मुहर लगाई गई है.

शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा

बता दें कि एक्टर गोविंदा गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए. जानकारी के अनुसार वे लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वे चुनाव लड़ेंगे. उन्हें मुंबई की नॉर्थ वेस्ट सीट से टिकट मिल सकता है. इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि वे जमीन से जुड़े हुए हैं और सभी लोग उनको चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- एक्टर गोविंदा ने थामा शिवसेना शिंदे गुट का दामन, 2004 में दाऊद की मदद से चुनाव जीतने का लगा था आरोप

2004 में चुनाव लड़े थे गोविंदा

बता दें कि इससे पहले 2004 में गोविंदा कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज राम नाइक को 48 हजार 271 वोटों से पराजित किया था. पार्टी में शामिल होने पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जमीन से जुड़े और सभी की पसंद गोविंदा का आज असली शिवसेना में मैं स्वागत करता हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

33 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago