तरारी विधानसभा के बरूही में चौपाल को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेशी झारखंड की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और भाजपा की सरकार आने पर इससे मुक्ति दिलाई जाएगी. गिरिराज सिंह ने शनिवार को मीडिया से कहा, “चंपई सोरेन ने जो कहा है वह बिल्कुल सही है. हमारे जो भी भाजपा के नेता झारखंड में गए हैं, वह इस बात को दोहरा चुके हैं. चंपई सोरेन ने कहा है झारखंड बचेगा तभी झारखंड के आदिवासी बचेंगे.
“आज झारखंड की आदिवासी बहनों के साथ बांग्लादेशी लव जिहाद कर रहे हैं. लेकिन, बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुप हैं. इस मुद्दे पर वे कुछ नहीं बोलते हैं. झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद कानूनी तरीके से एक-एक रोहिंग्या, एक-एक बांग्लादेशी को निकालने का काम किया जाएगा.”
उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं कर रहे हैं. वह शनिवार को तरारी विधानसभा से प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे. यहां उन्होंने तरारी विधानसभा के बरूही में चौपाल को संबोधित किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “जनता का उत्साह और समर्थन देखकर विश्वास और भी मजबूत हुआ है कि हम एक साथ तरारी का विकास करेंगे.”
कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस के डीएनए में झूठ बोलना है. ये लोग झूठ के सहारे ही सत्ता में आना चाहते हैं. जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां की जनता अब इनके झूठे वादों से थक चुकी है क्योंकि वे एक भी वादा पूरा नहीं करते हैं. हिमाचल से लेकर कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस ने झूठ के नाम पर सरकार बनाई.”
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…