शोभा सुरेंद्रन और सीएम पिनाराई विजयन (फाइल फोटो)
केरल की शीर्ष भाजपा नेता शोभा सुरेंद्रन (Shobha Surendran) ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) को राज्य का सबसे बड़ा डॉन (DON) बताया. शोभा सुरेंद्रन ने कहा, “सीएम विजयन ने साफ कहा है कि वह केरल में मेरी मौजूदगी नहीं चाहते. वह मुझसे बहुत नाराज हैं. मैं उनकी बेटी वीणा विजयन सहित उनकी सभी चीजों पर नजर रख रही हूं इसलिए, वह मेरे खिलाफ हैं. यही बात माकपा के वरिष्ठ नेता ईपी जयराजन पर भी लागू होती है, जिन्होंने मुझसे भाजपा में शामिल होने के बारे में चर्चा की थी.”
बातचीत के दौरान शोभा मीडिया के एक वर्ग पर जमकर बरसीं. यहां तक की उन्होंने कुछ संस्थानों के नाम भी लिए और आरोप लगाया कि वे उनके खिलाफ 2021 के कोडकरा हवाला मामले में मनगढ़ंत खबरें प्रकाशित कर रहे हैं. कथित तौर पर इस मामले में भाजपा नेताओं के शामिल होने की बात है. यह मामला इस हफ्ते की शुरुआत में एक बार फिर सुर्खियों में आया.
शोभा ने कहा कि उनका भाजपा के पूर्व त्रिशूर जिला कार्यालय सचिव तिरुर सतीशन से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने हाल में खुलासा किया था कि कोडकरा से चोरी की गई नकदी राज्य के भाजपा नेताओं को चुनावी खर्च के लिए प्राप्त हवाला धन का हिस्सा थी. नाराज शोभा ने कहा, “मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. मुझे निशाना बनाया जा रहा है. मीडिया यह दिखा रहा है कि मैं ही तिरुर सतीशन के पीछे हूं. मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी. मैं इसका कड़ा जवाब दूंगी, क्योंकि मेरा इसमें कोई लेना-देना नहीं है.”
माकपा ने इस पर नाराजगी जताते हुए आगे की जांच की मांग की है. संयोगवश, इसके लिए गठित एसआईटी ने 23 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. शोभा ने यह भी बताया कि करुवन्नूर सहकारी बैंक घोटाले (जिसमें त्रिशूर के कुछ शीर्ष माकपा नेता शामिल हैं) में राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा जांच पूरी नहीं हुई है. बहुत जल्द इसमें और भी चीजें सामने आएंगी. बता दें कि लोकसभा चुनाव में शोभा ने अलाप्पुझा सीट पर कड़ी टक्कर दी थी. वह तीसरे स्थान पर रही थीं.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…