शाहजहां शेख-फोटो-सोशल मीडिया
Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले का आरोपी व निलम्बित तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) उस वक्त पुलिस वैन में दहाड़े मारकर रोने लगा जब उसे बुधवार यानी आज (24 अप्रैल, 2024) को कोर्ट में पेश किया गया. बताया जा रहा है कि वह अपने परिवारवालों को देखकर रोने लगा और अपने आंसू पोंछने लगा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि वह रो रहा है और फिर जैसे ही कैमरा देखता है अपने आंसू पोंछते हुए चेहरा घुमा लेता है.
बता दें कि शाहजहां शेख पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है. इसी मामले में वह जेल में बंद चल रहा है. बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था जहां उसकी हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहजहां शेख ने जब अपनी बेटी को देखा तो वह रोने लगा. हालांकि इससे पहले जब भी मामले की सुनवाई होती थी तो शाहजहां शेख के चेहरे पर अकड़ साफ दिखाई देती थी. कभी भी उसके चेहरे पर पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखाई दिया. फिलहाल उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, बोले- “कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी…”
इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने अपने एक्स अकाउंट पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा हे, “स्वांग गायब हो गया है. ममता बनर्जी का पोस्टर बॉय – बलात्कारी शेख शाहजहाँ एक गमगीन बच्चे की तरह रो रहा है. अपराधी अणुब्रतो मंडल जेल में है. यही वह भाग्य है जो सौकत मोल्ला, जहांगीर खान और अन्य जैसे लोगों का इंतजार कर रहा है, जिन्होंने पूरे बंगाल में आतंक का राज फैलाया है.” अमित मालवीय ने आगे कहा है, “जब कानून पकड़ में आएगा तो उन्हें बचाने कोई नहीं आएगा. निश्चित रूप से ममता बनर्जी नहीं. वह अपने मंत्रियों को भी नहीं बचा सकीं. घड़ी चल रही है.”
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…