देश

मतदान करने वालों का फेलिक्स अस्पताल में मुफ्त में होगा फुल बॉडी चेकअप

उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है. यह हमारे देश की दशा और दिशा दोनों को बदलने वाला है. ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर हम अपने देश को सशक्त बना सकते हैं. इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से वोट डालने की अपील की जा रही है.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फेलिक्स अस्पताल ने ये बयान जारी किया है. अस्पताल की ओर से मतदान को बढ़ावा देने के लिए मतदान करने वाले को पांच दिन के लिए फ्री बॉडी चेकअप की सुविधा दी जाएगी. मतदान के बाद अस्पताल में नीली स्याही का निशान दिखाने वाले लोगों का फ्री में फुल बॉडी चेकअप होगा.

यह सुविधा 26 से 30 अप्रैल की बीच मिलेगी, जिसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी, लीवर, हृदय की जांच के अलावा डॉक्टर से परामर्श तक की सुविधा शामिल है. इसके लिए हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से प्रयास कर सकता है.

मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार

अस्पताल की ओर से कहा गया है कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है. लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है. सभी मतदाता शुक्रवार को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें.

अस्पताल की ओर से चुनाव में लगे कर्मचारियों और पुलिसकर्मी को भी स्वास्थ्य संबंधी मदद उपलब्ध कराई जाएगी. लोगों से अपील है कि चुनाव के दौरान वोटिंग करने जाए तो अपने साथ पानी की बोतल आवश्य साथ रखे. गर्मी में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है.

अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को जागरूक करे

अस्पताल ने अपने सभी डॉक्टरों को भी अनिवार्य रूप से मतदान करने के निर्देश दिए हैं. डॉक्टर सभी मरीजों को मतदान करने के लिए प्रेरित भी करेंगे. अस्पताल के सभी क्लीनिक या अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को वह यह समझाएंगे कि देश की बागडोर सही हाथों में हो, इसके लिए सभी का वोट देना जरूरी है.

मरीजों को इसकी जानकारी हो सके इसके लिए उन्होंने मतदान से एक दिन पूर्व से अपने अस्पताल में जगह-जगह पर्चे व बैनर चस्पा कराए हैं. अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र का आधार है. सभी मतदाता लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न सिर्फ स्वयं मतदान करे, बल्कि अपने सा​थ-सा​थ दूसरे साथियों को भी प्रेरित करे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

4 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

4 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

4 hours ago

‘टक्कर इतनी तेज कि हवा में उछला युवक…’ ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक…

4 hours ago

बिहार पुलिस महकमे में क्या पक रहा है? दो शीर्ष अधिकारियों के अचानक छुट्टी पर जाने से मचा हड़कंप

BPSSC Chairman Leave: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व…

5 hours ago