पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से लेकर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के शहडोल में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया. जिसके बाद उन्हें शहडोल में पूरी रात गुजारनी पड़ी.
हेलिकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के चॉपर का फ्यूल खत्म नहीं हुआ है, बल्कि कांग्रेस का फ्यूल खत्म हो गया है.
बता दें कि राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर थे. उन्होंने मंडला और शहडोल में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. रैलियों को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी जब शहडोल से रवाना हुए तो उन्हें बताया गया कि चॉपर का फ्यूल खत्म हो गया है. हालांकि थोड़ी देर में फ्यूल का इंतजाम कराया गया, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका.
इस मामले को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. शिवराज सिंह चौहान ने चावलपानी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सुबह से अलग-अलग कार्यक्रम करने के बाद चावलपानी पहुंचा. मुझे रास्ते में बताया गया कि आंधी-तूफान है, चावलपानी मत जाओ. मैंने कहा कि आंधी-तूफान कुछ भी हो, अपनी जनता से जरूर मिलूंगा. हम जनता से प्यार करते हैं, इसलिए आंधी में भी आते हैं और तूफान में भी. उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ राहुल गांधी जी शहडोल आए थे, वहां उनका चॉपर नहीं उड़ा तो बोले कि फ्यूल खत्म हो गया. फ्यूल चॉपर का नहीं, कांग्रेस का ही खत्म हो गया है.
हेलिकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने की बात राहुल गांधी ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वह कुछ लोगों के साथ खाना खाते हुए दिखाई दे रहे थे. इसमें उन्होंने लिखा कि थोड़ा हेलीकॉप्टर का मिजाज बदला, थोड़ा हमारा, तो फिर आज की शाम, शहडोल के नाम.
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…
बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…