पाक पीएम शहबाज शरीफ और PM मोहम्मद बिन सलमान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सऊदी अरब ने बड़ा झटका दिया है. सऊदी के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने संयुक्त बयान में कहा कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान का मामला. इसलिए दोनों देशों को आपस में बात करनी चाहिए. शहबाज शरीफ 7 अप्रैल को सऊदी अरब पहुंचे थे. जहां उन्होंने सऊदी के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी.
दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक के दौरान शहबाज शरीफ ने कश्मीर का मुद्दा उठाया. जिसको लेकर सऊदी के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि कश्मीर मुद्दा दो पड़ोसी देश का मामला है. इसलिए दोनों देशों को इस विवाद पर बात करनी चाहिए. आपसी बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझाया जाए. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए.
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर को लेकर भारत का रुख हमेशा से साफ रहा है. भारत कश्मीर के मुद्दे को द्विपक्षीय मुद्दा बताता रहा है. इस मामले में किसी तीसरे की मध्यस्थता या फिर दखल भारत बिल्कुल नहीं चाहता है. कश्मीर को लेकर पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने राग अलापता रहता है.
यह भी पढ़ें- कनाडा के चुनावों में भारत के हस्तक्षेप के आरोपों को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज, बोला- रिपोर्ट आधारहीन
गौरतलब है कि खाड़ी देशों से संबंध के मामले में भारत की स्थिति पाकिस्तान से कहीं बेहतर है. वहीं अगर सऊदी अरब की बात करें, तो पिछले एक दशक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और सऊदी अरब के रिश्ते काफी अच्छे हुए हैं. यही वजह है कि कश्मीर मुद्दे पर सऊदी अरब कभी भी विवादित बयान या फिर एकतरफा बयान देने से बचता रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…