चुनाव

Siwan: “सब पर भारी हूं…” गैंगस्टर व राजनेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना ने डाला वोट, इशारों में कह दिया बहुत कुछ, कहीं दिग्गजों का बिगड़ न जाए सियासी समीकरण

Bihar Lok Sabha Election-2024 6th Phase: आज देश के 7 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी है. इसी क्रम में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार की 8 सीटों महाराजगंज, पूर्वी चंपारण, वैशाली, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज (सु), वाल्मीकिनगर, शिवहर और सीवान में वोटिंग जारी है. यहां के कई गांवों में तमाम मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण मतदान का बहिष्कार भी कर दिया गया है तो वहीं गैंगस्टर से राजनेता बनें दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने सीवान के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद बड़ा दावा किया है.

मतदान शुरू होने के बाद ही हिना शहाब अपना वोट डालने के लिए सीवान के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं. गैंगेस्टर व पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन की पत्नी हिना निर्दलीय ही चुनावी मैदान में बिगुल फूंक रही हैं. वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मैं सिवान की बेटी हूं और सब पर भारी हूं. इस बार ऐतिहासिक फैसला होगा..”

ये भी पढ़ें-मतदान बहिष्कार को लेकर बिहार के इस गांव में ग्रामीणों ने लगाया बैनर, कहा दूल्हा-दुल्हन को होती है दिक्कत… जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

ये दिग्गज हैं मैदान में

गौरतलब है कि सीवान सीट से राजद ने अपने दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और छह बार के विधायक अवध बिहारी चौधरी को चुनावी रण में खड़ा किया है तो वहीं जदयू ने पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी विजया लक्ष्मी देवी को यहां से टिकट दिया है. बता दें कि यहां से जदयू, राजद, बसपा प्रत्याशियों के साथ ही नौ निर्दलीय सहित 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं और आज इन सबकी किस्मत ईवीएम में कैद होगी.

सीवान में इतने वोटर्स

गौतरलब है कि बिहार में छठे चरण के लोकसभा चुनाव में अगर कोई सबसे अधिक हॉट सीट है तो वो सीवान ही है. इसीलिए हिना के उतरने के बाद कहा जा रहा है कि यहां पर दिग्गजों के लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है. एनडीए के उम्मीदवार के लिए हिना को खतरा बताया जा रहा है. दरअसल सीवान में करीब 24 लाख की आबादी में करीब 18 लाख वोटर्स हैं, जिसमें महिलाएं व पुरुष भी शामिल हैं.

कुछ इस तरह बना है जातीय समीकरण

अगर यहां जाति समीकरण को देखें तो करीब 3 लाख मुस्लिम और 2.5 लाख यादव व 1.25 लाख कुशवाहा वोर्टस हैं. सहनी 80 हजार हैं तो वहीं सवर्ण जातियों के साथ अन्य वोटर्स की संख्या करीब 4 लाख और ईबीसी 2.5 लाख के आस-पास हैं. माना जा रहा है कि यहां पर मुस्लिम मतदाता के साथ ही कुछ सवर्ण वोटर्स भी हिना के पक्ष में ही हैं. ऐसे में एनडीए की लड़ाई काफी टफ हो सकती है. राजनीतिक जानकार कहते हैं कि अंत तक मुख्य मुकाबला हिना शहाब और विजय लक्ष्मी कुशवाहा के बीच में ही रह जाएगा, क्योंकि हिना शहाब राजद बैकग्राउंड से हैं. इस वजह से यहां पर यादव और मुस्लिम गठजोड़ में बिखराव देखने को मिल सकता है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

3 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

15 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

20 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

27 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago