चुनाव

‘हमारे यहां देवीस्थान तक रोड नहीं बनी, इसलिए वोट भी नहीं डालेंगे..’, बिहार के गांव में मतदान बहिष्कार की अपील, लोगों ने कहा— दूल्हा दुल्हन को होती है दिक्कत

Bihar Lok Sabha Election-2024 6th Phase: बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वाल्मीकिनगर, शिवहर, गोपालगंज और सीवान सहित 8 सीटों पर सुबह से वोटिंग जारी है. कुल 60 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि नालंदा में लोगों ने गांव के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा दिया है और वोट देने से साफ इंकार कर दिया है. गांव वालों का कहना है कि गांव से देवी स्थान तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं बनाई गई है. इस वजह से शादी-ब्याह के मौके पर दूल्हा-दुल्हन को पैदल ही पगडंडियों का सहारा लेकर देवी स्थान तक जाने के लिए मजबूर होना पड़ता

मामला रहुई प्रखंड अंतर्गत उतरनामा पंचायत से सामने आया है. दरअसल यहां पर जिन दो वार्डो में सड़क नहीं हैं वहीं के ग्रामीणों ने इस बार वोट बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. शनिवार को ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए गांव के बाहर एक बैनर लगा दिया है जिस पर लिखा है “ग्राम सुलेमानपुर धर्मसिंह बीघा के देवी स्थान के लिए रोड नहीं तो वोट नहीं.” इसके बाद से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024: मतदान के दौरान थाने के बाहर धरने पर बैठीं महबूबा मुफ्ती, पुलिस पर लगाया ये आरोप, Video

सावन में होती है सबसे ज्यादा दिक्कत

गांव की समस्या को लेकर ग्रामीण इतना परेशान हैं कि मतदान के दौरान यानी शनिवार को ही बैनर लगा दिया. गांव वालों ने बताया कि बारिश के दौरान यहां की स्थिति और भी बत्तर हो जाती है. सावन के महीने में देवी स्थान पूजा पाठ करने जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है. कई बार तो लोग फिसल कर गिर भी जाते हैं. पगडंडियों के सहारे बड़ी मुश्किल से लोग मंदिर तक पहुंच पाते हैं.

जल जमाव की भी है समस्या

गांव वालों ने कहा कि सुलेमानपुर गांव के वार्ड नंबर 02 और वार्ड नंबर 3 में जल जमाव की समस्या तो है ही. यहां पर जल-नल और नाला का भी काम नहीं हुआ है. दोनों वार्डों को मिलाकर करीब 900 लोगों की आबादी और इस तरफ न तो प्रशासन और न ही शासन, कोई ध्यान नहीं दे रहा है और हम लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तमाम समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

बनवाया जाए दादर नदी पर पुल

गांव वालों ने दादर नदी पर पुल का निर्माण कराए जाने की मांग भी की है और कहा है कि अगर ऐसा हो जाता है तो रहुई बाजार जाने में दूरी एक किलोमीटर कम हो जाएगी. वह फिलहाल अभी पेशौर होकर रहुई बाजार जाते हैं, उनको 3 किलोमीटर का सफर अधिक तय करना पड़ता. वहीं गांव वालों ने ये भी कहा है कि अगर पुल बनता है तो नदी के उस पार खेत खलिहान जाने और सिंचाई को लेकर कोई समस्या भी नहीं होगी. गांव वालों का दावा है कि वे कई बार इन तमाम समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता. अब थक कर इस बार मतदान बहिष्कार कर रहे हैं. वहीं गोपालगंज के बरौली में भी लोगों ने वोट बहिष्कार कर दिया है और सुबह वोटिंग शुरू होने के बाद तक लोग मतदान करने नहीं पहुंचे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

1 hour ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

2 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago