Arvind kejriwal Attack Update: आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में हमला हो गया. केजरीवाल अपनी कार से चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, उसी दौरान किसी ने ईंट-पत्थर फेंककर मारे. घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन पर हमला कैसे हुआ.
इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी विरोधी पार्टियों को निशाने पर ले लिया है. आप नेताओं ने इस मामले में भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा का नाम लिया, जिसके बाद प्रवेश वर्मा ने पलटवार किया. प्रवेश वर्मा की ओर से कहा गया कि वे किसी पत्थरबाजी की घटना के बारे में नहीं जानते. उन्होंने इस बात का खंडन किया कि घटना में उनके समर्थक शामिल थे. दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाए.
प्रवेश वर्मा, जो कि भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, उनके समर्थकों का कहना है कि पूर्व CM (अरविंद केजरीवाल) ने कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी. प्रवेश वर्मा ने मीडिया कर्मियों के सामने कहा कि केजरीवाल की ओर से नाटक किया जा रहा है. सच तो यह है कि वे दिल्ली के युवाओं के लिए काम नहीं कर पाए.
भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने एक ट्वीट करके लिखा, “स्थानीय युवाओं ने नौकरी देने का सवाल पूछा, तो केजरीवाल ने उन्हें अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी.”
यह भी पढ़िए: दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…