चुनाव

Bihar Election 2025: तेजस्वी के झांसे में बिहार के लोग नहीं आएंगे, एनडीए सरकार बनी रहेगी- नित्यानंद राय

Bihar Election 2025: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के संविदाकर्मियों को स्थाई करने की घोषणा पर भाजपा के नेता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कितने भी मायाजाल फैलाएं, बिहार के लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं. पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने जीविका दीदियों के लिए जो काम किए हैं, उससे उनकी जिंदगी में खुशियां आई हैं. आगे भी जो करना होगा, वह बिहार की एनडीए सरकार करेगी.

उन्होंने कहा, “जीविका दीदियों को पता है कि तेजस्वी यादव लुटेरा है, भ्रष्टाचारी और परिवारवादी है. वे अपराधियों को संरक्षण देने वाले हैं. उनके जमाने में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता था. नरसंहार होता था. उस समय महिलाओं का दमन हुआ है. जब राजद की सरकार थी, तब दूध घोटाला किया गया और बाढ़ में कई बच्चों की दूध के बिना मौत हो गई.”

भ्रष्टाचार से लड़ाई में NDA का संकल्प

भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने आगे कहा कि उस दौर में चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला कर गरीबों का हक छीना. भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहती थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत और विकसित बिहार का संकल्प लिया है. उनके विकास के स्तंभों में बहनें हैं, महिलाएं, किसान, युवा, गरीब हैं और इनका विकास कोई करने वाला है तो वे हैं प्रधानमंत्री मोदी और बिहार में नीतीश कुमार. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जो भी झूठ बोल लें, लेकिन बिहार की जनता इस चुनाव में उनका सूपड़ा साफ कर देगी. बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.

इससे पहले, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो सभी संविदाकर्मियों को स्थाई किया जाएगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि महागठबंधन इस महंगाई के दौर में प्रदेशवासियों को आर्थिक न्याय देने का काम करेगा. बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

53 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

54 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago