चुनाव

Maharashtra Election: चुनावी सभा में बोले राहुल गांधी: संविधान खोखला नहीं इसमें हिन्दुस्तान की आत्मा है

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार में थे. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. यहां राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया, जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि दो विचारधाराओं और दो सोच की टक्कर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं जनता के बीच जो संविधान दिखाता हूं वह खाली है.

मैं उनसे कहना चाहता हूं कि संविधान उनके लिए खाली है क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि संविधान के अंदर क्या लिखा है. राहुल गांधी ने कहा, मुझे लाल रंग से फर्क नहीं पड़ता है. संविधान के अंदर जो लिखा है इसके लिए मैं जान देने के लिए तैयार हैं.

संविधान खोखला नहीं है

रैली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, इंडिया एलायंस संविधान की रक्षा कर रही है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि संविधान खोखला नहीं है. इसमें बिरसा मुंडा, भगवान बुद्ध, गांधी, फुले की सोच है. इस संविधान में हिंदुस्तान का ज्ञान है, देश की आत्मा है. जब पीएम नरेंद्र मोदी संविधान को खोखला कहते हैं, तो वे बिरसा मुंडा जी, भगवान बुद्ध, गांधी जी, फुले जी, अंबेडकर जी का अपमान करते हैं.

BJP-RSS के लोग वनवासी कहते हैं

राहुल गांधी ने कहा, संविधान में आपको ‘आदिवासी’ नाम दिया गया है. लेकिन भाजपा-आरएसएस (BJP-RSS) के लोग आपको ‘वनवासी’ कहते हैं. आदिवासी और वनवासी में बहुत बड़ा फर्क है. आदिवासी का मतलब हिंदुस्तान के पहले मालिक. वनवासी का मतलब जल, जंगल, जमीन पर आपका कोई अधिकार नहीं है. आपके इसी अधिकार को बचाने के लिए बिरसा मुंडा जी अंग्रेजों से लड़े थे. आज यही सोच लेकर नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोग घूम रहे हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने 5 लाख रोजगार छीने

महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि महाराष्ट्र की सरकार यहां के प्रोजेक्ट्स को दूसरे प्रदेश में भेजती है, इस कारण यहां के लोगों को नौकरी करने दूसरे राज्य में जाना पड़ता है. महाराष्ट्र सरकार ने करीब 5 लाख रोजगार छीन लिए. यही कारण है कि यहां के युवा बेरोजगार हैं. लेकिन हमारी सरकार ऐसा नहीं होने देगी. जो प्रोजेक्ट गुजरात का है, वो उनका रहेगा और जो महाराष्ट्र का है, वो यहां से कहीं और नहीं जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

12 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

25 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

37 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

52 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

53 minutes ago