प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)
कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर पीएम मोदी के एक प्रशंसक ने उन्हें तीसरी बार पीएम बनाने की प्रार्थना करते हुए अपनी उंगली काटकर देवी मां को चढ़ा दी. ये घटना शनिवार (6 अप्रैल) को कारवार शहर के सोनारवाडा में हुई. जिस युवक ने अपनी उंगली काटकर काली मां को चढ़ाई है, उसका नाम अरुण वर्नेकर है.
मिली जानकारी के अनुसार, अरुण वर्नेकर अपने घर पर पीएम मोदी का एक मंदिर भी बनवा चुका है. जिसमें वह नियमित रूप से पूजा भी करता है. अरुण वर्नेकर ने अपने बाएं हाथ की तर्जनी उंगली काटकर पहले काली मां के मंदिर में चढ़ाई, उसके बाद घर की दीवार पर खून से लिखा, “”मां काली माता, मोदी बाबा का रक्षा करो”.
इसके अलावा वर्नेकर ने दीवार पर लिखा है कि मोदी बाबा तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. इसके साथ ही उसके घर की दीवार पर मोदी बाबा सबसे महान भी लिखा हुआ है. अरुण वर्नेकर ने बताया कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और पाकिस्तान से भारत को होने वाली परेशानियां खत्म हो गई हैं.
यह भी पढ़ें- “बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी वॉशिंग मशीन चला रही”, राहुल गांधी ने भाजपा पर किया करारा प्रहार
उन्होंने कहा, “पहले कश्मीर से आतंकवादी गतिविधियों और सैनिकों की मौत की खबरें आती थीं, लेकिन अब क्षेत्र शांतिपूर्ण है. देश के विकास के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है.”
अरुण वर्नेकर ने आगे बताया कि पहले वह मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे, लेकिन बीमार मां की देखभाल करने वाला कोई नहीं था, जिसके चलते अब वह कारवार शहर में ही रहने लगे हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होगा. देश में कुल सात चरणों में मतदान होगा. 4 जून को नतीजे आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…