चुनाव

“बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी वॉशिंग मशीन चला रही”, राहुल गांधी ने भाजपा पर किया करारा प्रहार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने हैदराबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के पास इलेक्टोरल बॉन्ड की ताकत है, लेकिन कांग्रेस के पास जनता का साथ है. उन्होंने एक बार फिर से कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है.

“चुनावी बॉन्ड की लिस्ट में सब पता लग गया”

राहुल गांधी ने कहा कि चुनावी बॉन्ड की लिस्ट सामने आने के बाद सब उजागर हो गया है. जिसमें पता चलता है कि पहले एक कंपनी को जांच एजेंसियों से धमकी दिलाई जाती है, बाद में वही कंपनी बीजेपी को चंदे के तौर पर करोड़ों रुपये भेजती है. पार्टी को जब पैसा मिलता है तो उसी कंपनी को करोड़ों रुपये की प्रोजेक्ट दिए जाते हैं.

“PM 3-4 फीसदी लोगों के लिए काम कर रहे हैं”

राहुल गांधी ने शनिवार (6 मार्च) को हैदराबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा जमकर उठाया. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि “हमारी लड़ाई देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है. प्रधानमंत्री देश के 3-4 फीसदी लोगों के लिए काम कर रहे हैं. उनके पास पैसा, खुफिया एजेंसियां और ईडी है, लेकिन हमारे पास सच्चाई और लोगों का प्यार है.”

यह भी पढ़ें- मेरठ में बीजेपी के ‘राम’ अरुण गोविल का क्यों हुआ विरोध? लोगों ने चुनाव बहिष्कार की दी धमकी, जानें, क्या है वजह

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज प्रवर्तन निदेशालय रंगदारी निदेशालय बन चुका है. बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी वॉशिंग मशीन चला रही है. देश के सारे भ्रष्ट नेता और मंत्री पीएम मोदी के साथ खड़े हैं. चुनाव आयोग में भी पीएम मोदी के लोग बैठे हुए हैं. कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए गए. जिससे कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए, लेकिन कांग्रेस बीजेपी से नहीं डरती है. बीजेपी संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

6 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

18 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

43 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

57 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago