crew box office collection
Box Office Collection: करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां 5 अप्रैल 2024 को ‘दुकान’ रिलीज हुई तो वहीं इससे पहले हफ्ते 29 मार्च को क्रू ने थिएटर में दस्तक दे दी थी. राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दूसरा विकेंड भी काफी शानदार रहा है. फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. बात करें कलेक्शन की तो 9 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई के साथ धमाकेदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म का कुल आंकड़ा 50 करोड़ पार कर चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म का शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन रहा.
करीना कपूर की फिल्म ‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी काफी शानदार रहा है. सिंगल डे कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के बाद फिल्म क्रू ने 10 करोड़ 50 लाख रुपये कमाए थे जो इसका अभी तक का सबसे शानदार बिजनेस रहा है. पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 43 करोड़ 75 लाख रुपये रहा और दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी काफी अच्छी रही है.
फिल्म ‘क्रू’ ने बीते शुक्रवार 3 करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की और शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 5 करोड़ 25 लाख रुपये हो गया. उम्मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्म कम से कम 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी. क्रू का 9वें दिन तक का कुल कलेक्शन 52 करोड़ 70 लाख रुपये हो गया है. फिल्म के आंकड़ों के मुताबिक क्रू का बजट 75 करोड़ रुपये हैं यानि मेकर्स को प्रॉफिट जोन में दाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें:Pushpa 2: रश्मिका मंदाना ने फैंस को अपने बर्थडे पर दिया खास तोहफा, ‘पुष्पा 2’ का फर्स्ट लुक आया सामने
करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म क्रू ने अपने शानदार कलेक्शन के साथ फिल्म गोलमाल रिटर्न्स के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है गोलमाल रिटर्न्स साल 2008 में रिलीज हुई थी और फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 51.12 करोड़ रुपये रहा.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…