चुनाव

Maharashtra Election: EC की चेकिंग से आवेश में आए उद्धव ठाकरे, अधिकारी से कहा- तुम बैग खोलो, मै तुम्हें खोलता हूं

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इस बीच चुनाव आयोग द्वारा चेकिंग अभियान भी लगातार चल रहा है जिसपर महाराष्ट्र की सियासी गर्मी भी बढ़ती दिखाई दे रही है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का बैग चेक तो जैसे एक राजनीतिक परिचर्चा का विषय बन गया है.

चुनाव आयोग के माध्यम से उद्धव ठाकरे इस मामले को लेकर अब केंद्र सरकार को घेरने की जुगत में लगे हैं तो वहीं BJP  के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भी बैग की चेकिंग का एक वीडियो भाजपा ने सोशल मीडिया ‘X’ पर शेयर किया है. इस वीडियो में फडणवीस के बैग की एयरपोर्ट पर चेकिंग होती दिखाई दे रही है. भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह केवल संविधान की किताब हाथ में लेकर दिखावा करते हैं.

उद्धव ठाकरे का बैग चेक और तंज

गौरतलब है कि  यवतमाल जिले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का बैग चेक किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, उद्धव ठाकरे राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को यवतमाल जिले के वणी में संजय देरकर के प्रचार के लिए पहुंचे थे. हेलीकॉप्टर से उतरते ही चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने उनका का बैग चेक किया था.

बैग की जांच के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में विरोधियों पर तंज कसा. पूर्व सीएम ने सवाल किया कि क्या अब तक कितने नेताओं का बैग चेक किया गया. पहला ग्राहक में ही मिला क्या?


खबरों के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति अधिकारियों से सवाल पूछता नजर आ रहा है. बातचीत मराठी भाषा में है, और यह वीडियो कथित तौर पर इसी घटना से संबंधित बताया जा रहा है.

उद्धव ठाकरे बताए जा रहे व्यक्ति ने पूछा – “आपका क्या नाम है, कहां से हैं?”

अधिकारी – “अमरावती से.”

उद्धव – “मेरा बैग चेक करो, ठीक है. लेकिन मुझसे पहले किस-किस का बैग चेक किया?”

अधिकारी – “नहीं सर, किसी का नहीं. चार महीनों में आप पहले व्यक्ति हैं.”

उद्धव – “चार महीने में किसी की चेकिंग नहीं की, और मैं पहला ग्राहक हूं. ठीक है, बैग चेक करो, जो खोलना है खोलो. बाद में मैं आपको खोलता हूं. लेकिन शिंदे, फडणवीस, अजित पवार का बैग चेक किया? मोदी और अमित शाह का चेक किया क्या?”

अधिकारी – “अभी तक वे आए नहीं.”

उद्धव – “अगर वे आए और चेकिंग हुई, तो मुझे वीडियो भेजना. मुझे अमित शाह और मोदी का बैग चेक करते समय का वीडियो चाहिए। मैं इसका वीडियो जारी करूंगा। चलो, चेक करो, बाद में मैं आपको खोलता हूं.”


भाजपा की प्रतिक्रिया

देवेंद्र फडणवीस के भी बैग की चेकिंग के वीडियो के जरिए कहा कि 7 नवंबर को यवतमाल जिले में देवेंद्र फडणवीस का बैग एयरपोर्ट पर चेक किया गया. फडणवीस ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई और न ही वीडियो बनाकर किसी तरह का हंगामा किया. इससे पहले 5 नवंबर को कोल्हापुर हवाई अड्डे पर भी फडणवीस के बैग की चेकिंग की गई थी. भाजपा ने पोस्ट में आगे कहा कि संविधान का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और सिर्फ बातों में संविधान का उल्लेख करना पर्याप्त नहीं है.

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरम

इस मुद्दे ने महाराष्ट्र की राजनीति को और गरमा दिया है, खासकर जब विधानसभा चुनाव नजदीक है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और परिणाम 23 नवंबर को घोषित होंगे. राज्य में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा.

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

–भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

17 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

35 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

1 hour ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

1 hour ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

2 hours ago