वोट डालने के बाद सीएम योगी और कंगना रनौत.
Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Live Updates: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्यों की 57 सीट पर मतदान जारी है. बात करें इस चरण में बड़े वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भी वोटिंग हो रही है, जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. जानकारी रहे कि सातवें और आखिरी चरण में केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. वहीं इस चरण में ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के वास्ते चुनाव और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ हो रहे हैं.
इस चरण में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3,574 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाताओं सहित 10.06 करोड़ से अधिक नागरिक मतदान के पात्र हैं. आज शनिवार को होने वाले मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी. अब तक 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 लोकसभा सीट के लिए मतदान हो चुके हैं.
इन बड़े नामों की प्रतिष्ठा दांव पर
चुनाव मैदान में कुल 904 प्रत्याशी मौजूद हैं. इनमें शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और अभिनेत्री कंगना रनौत हैं. इन चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर (बलिया), माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री काजल निषाद (गोरखपुर) भी चुनाव लड़ रहे हैं.
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी चुनाव
गंगा किनारे बसे प्राचीन आध्यात्मिक शहर वाराणसी से मोदी लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में हैं. वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार एवं कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय चुनौती दे रहे हैं। राय दो बार पहले भी प्रधानमंत्री मोदी को इस सीट पर चुनौती दे चुके हैं.
हिमाचल और बिहार में दिलचस्प है मुकाबला
हिमाचल के मंडी में रनौत और हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं.
इसे भी पढ़ें: ‘भारत एक्सप्रेस’ पर देखिए TV इतिहास का सबसे बड़ा सैंपल साइज वाला EXIT POLL
वहीं बिहार में इस चरण में सासाराम, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, काराकाट और जहानाबाद में मतदान होगा जहां लगभग 1.62 करोड़ मतदाता 134 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे. राज्य में केंद्रीय मंत्री आर के सिंह आरा से जीत की ‘हैट्रिक’ बनाने की कोशिश में हैं, जहां उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाकपा माले के मौजूदा विधायक सुदामा प्रसाद हैं. पटना साहिब से भाजपा के वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस प्रवक्ता अंशुल अभिजीत से है. पाटलिपुत्र में मीसा भारती तीसरी बार किस्मत आजमा रही हैं. भाजपा सांसद रामकृपाल यादव इस सीट पर जीत की ‘हैट्रिक’ बनाने के प्रयास में हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…