मनोरंजन

आमिर खान ने किया ‘Sarfarosh 2’ का ऐलान, फैंस को दिया सरप्राइज, 25 साल बाद फिर लौटेगा ACP अजय सिंह राठौड़

Sarfarosh 2: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान हमेशा से ही अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और लगभग पर्दे पर हर तरह के किरदार को निभाया है लेकिन आज भी फैंस आमिर के ACP अजय सिंह राठौड़ के किरदार को भूल नहीं पाए हैं.

हम बात कर रहे हैं आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ की जो 2 दशक पहले आई थी, लेकिन अब आमिर खान फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आए है. फिल्म ‘सरफरोश’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए है. इस खास मौके को सेलिब्रेट करते हुए आमिर ने एक इवेंट में ‘सरफरोश 2’ का एलान कर दिया है.

आमिर खान ने किया ‘Sarfarosh 2’ का ऐलान

बता दें कि आमिर खान और ‘सरफरोश’ की टीम ने फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया. यह एक बड़ी पार्टी थी जिसमें सभी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे. इस खास मौके पर मनोरंजन जगत की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं. इस बीच आमिर खान ने इस इवेंट के दौरान सरफरोश 2 के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि ‘सरफरोश 2’ बिल्कुल बनानी चाहिए. हम सब कहानी की तरफ फोकस कर रहे हैं और जल्द ही इस फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा. अगर सब कुछ सही बैठता है तो मैथ्यू आपको इसके लिए फिर से तैयार रहना पड़ेगा.

ACP अजय सिंह राठौड़ बनकर लौटेंगे आमिर

अब आमिर के इस बयान के बाद से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि वह स्क्रीन पर फिर से ‘सरफरोश’ के ACP अजय सिंह राठौड़ बनकर लौटने वाले हैं. बता दें कि ‘सरफरोश’ 30 अप्रैल, 1999 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जहां आमिर खान एसीपी अजय सिंह राठौर के किरदार में नजर आए थे, तो वहीं सीमा के रोल में सोनाली बेंद्रे दिखी थीं. फिल्म का निर्देशन जॉन मैथ्यू ने किया था और ये फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई थी.

ये भी पढ़ें:लखनऊ से लेकर मुंबई तक घर…भोजपुरी गायक पवन सिंह के पास है इतने करोड़ रुपये की संपत्ति

आमिर खान का वर्क फ्रंट

आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो एक्टर जल्द ही ‘सितारे जमीन पर’ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म वो अहम भूमिका निभाते नजर आने आएंगे. फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आईं है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्टर की ये अपकमिंग फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

4 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

16 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

19 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

45 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

47 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

55 minutes ago