देश

Uttar Pradesh: मां और पत्नी को उतारा मौत के घाट, 3 बच्चों को भी छत से फेंका… 5 कत्ल के बाद सनकी युवक ने उठाया ये घातक कदम, गांव में मचा कोहराम

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत होने से पूरे गांव में कोहराम मच गया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक युवक ने पहले मां की गोली मारकर हत्या की. इसके बाद पत्नी और बच्चों की भी निर्मम हत्या करने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया.

घटना सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव से सामने आई है. फिलहाल मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है. पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक आरोपी नशेड़ी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था.

ये भी पढ़ें- दिव्यांग बहनों को आगे आने दें कहकर पीएम मोदी ने रोका भाषण…महबूबनगर रैली में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा पंडाल

गांव में सनसनी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पाल्हापुर में किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे अनुराग सिंह ने इस रूह कंपा देने वाली हत्याकांड को अंजाम दिया है. बीती रात इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. मानसिक रूप से विक्षिप्त अनुराग सिंह ने मां सावित्री देवी (62), पत्नी प्रियंका सिंह (40), बेटी आष्वी (12), बेटा आदविक और बेटी आरना (08) को मौत के घाट उतार दिया है.

इस तरह हत्याओं को अंजाम दिया

युवक ने मां को जहां गोली मार दी, वहीं पत्नी की हत्या हथौड़े से की और तीनों बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया. एक बच्चे आदविक (4) को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी भी मौत हो गई है. घटना को अंजाम देने के बाद अनुराग सिंह (45) ने खुद भी आत्महत्या कर ली.

सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार अनुराग सिंह नाम के व्यक्ति ने कथित रूप से खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी. इस घटना की जांच पुलिस और एफएसएल टीम कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

5 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

17 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

31 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

41 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

55 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago