चुनाव

‘दिव्यांग बहनों को आगे आने दें…’, कहकर पीएम मोदी ने रोका भाषण, फिर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा पंडाल – VIDEO

Telangana: PM नरेंद्र मोदी की महबूबनगर रैली में पंडाल उस वक्त तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब पीएम मोदी ने ये कहते हुए अपना भाषण रोक दिया कि दिव्यांग बहनों को आगे आने दें. तेलंगाना के महबूब नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिव्यांग बहनों के लिए विशेष स्नेह देख कर लोग वाह-वाह कर उठे. पीएम ने कहा कि यहां दिव्यांग बहनें मुझे आशीर्वाद देने आई हैं, उन्हें आगे आने दें. इसी के साथ ही पीएम ने कहा कि मैं तब तक भाषण नहीं दूंगा जब तक दिव्यांग बहनों के लिए व्यवस्था नहीं हो जाती. इसी के साथ ही पीएम मोदी ने उनको आराम से जगह देने की बात कही. इस दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा. तो वहीं इसके तुरंत बाद ही लोगों ने दिव्यांग बहनों को आगे जाने का रास्ता दे दिया और उनके बैठने की व्यवस्था की गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

तेलंगाना के महबूबनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. इस दौरान पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, “कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने में लगी हुई है. कांग्रेस जानती है धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान विरोधी है. कांग्रेस ये भी जानती है की बाबा साहेब ने इसका विरोध किया था. धर्म के आधार पर आरक्षण देश को तबाह कर देगा. इससे नाजायज धर्मांतरण कराने वालों को बढ़ावा मिलेगा, फिर भी कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण से पीछे नहीं हट रही क्योंकि यही कांग्रेस का असली एजेंडा है.”

ये भी पढ़ें-Accident: शादी वाले घर में पसरा मातम, झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

ये देश के भविष्य का चुनाव है

पीएम मोदी ने महबूब नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ये चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है. कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने दशकों तक जनता को सिर्फ झूठे वादे किए लेकिन अब देश मोदी की गारंटी देख रहा है. मोदी की गारंटी मतलब विकास की गारंटी, मोदी की गारंटी मतलब राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी, मोदी की गारंटी मतलब अगले 5 वर्षों में गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाने की गारंटी.”

पिछले 10 वर्षों में देश बहुत आगे बढ़ा

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में देश इतना आगे बढ़ा है. 10 वर्षों में हमने तेलंगाना के लिए लाखों करोड़ रुपए भेजे लेकिन ये पैसे कहां गए? ये पैसा भ्रष्टाचार का ATM लगाकर पहले BRS ने अपनी जेब भरी अब कांग्रेस भी उसी तरह तेलंगाना को लूट रही है.” बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव जारी हैं. तीन चरणों का चुनाव हो चुका है तो वहीं जिन सीटों पर चुनाव आने वाले चरणों में होने हैं वहां पर राजनीतिक दल प्रचार करने में जुटे हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी लगातार अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं और भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago