Anshula Kapoor Mehendi: कपूर खानदान में इन दिनों जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. बोनी कपूर की लाडली और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपनी जिंदगी के एक बेहद खूबसूरत और नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं. अंशुला अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. शादी से ठीक पहले होने वाली रस्मों और प्री-वेडिंग फंक्शन्स के वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रहे हैं.
मेहंदी सेरेमनी में परी जैसी दिखीं अंशुला
अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं. इस खास मौके पर अंशुला किसी परी से कम नहीं लग रही थीं. उन्होंने मिरर वर्क और गुजराती स्टाइल सीप डिटेलिंग वाला खूबसूरत ब्लू कलर का लहंगा पहना था जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था.
वहीं होने वाले दूल्हे राजा रोहन ठक्कर ने भी वेन्यू पर एकदम फिल्मी अंदाज में एंट्री मारी. रोहन ढोल की थाप पर भांगड़ा करते हुए पहुंचे और आते ही सबसे पहले अंशुला को गले लगाकर प्यार जताया. इसके बाद दोनों ने फ्लोर पर साथ में जमकर डांस किया. सोशल मीडिया पर इस कपल की ये रोमांटिक बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है.
View this post on Instagram
जाह्नवी और खुशी कपूर ने दिया सरप्राइज
इस मेहंदी सेरेमनी को यादगार बनाने में अंशुला की बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने कोई कसर नहीं छोड़ी. दोनों ने मिलकर अंशुला के लिए एक सीक्रेट सरप्राइज प्लान किया था जिसकी भनक दुल्हन को भी नहीं थी. बहनों की इस प्यारी सी कोशिश को देखकर अंशुला काफी इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए. वहीं कजिन सोनम कपूर ने भी इस फंक्शन की खूबसूरत डेकोरेशन की झलकियां अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है.
चूड़ा और कलीरा सेरेमनी
मेहंदी के बाद चूड़ा और कलीरा पहनने की रस्म निभाई गई. इस रस्म के लिए अंशुला ने ऑलिव ग्रीन कलर का एक बेहद प्यारा सूट चुना था. हाथों में चमचमाते कलीरे पहने अंशुला स्टेज पर अपने दोस्तों के साथ खुलकर एंजॉय करती और थिरकती नजर आईं. उनके चेहरे की चमचमाती मुस्कान साफ बता रही है कि वो अपनी इस ड्रीम वेडिंग के हर एक पल को जी भर कर जी रही हैं.
View this post on Instagram
6 जुलाई को होगी ग्रैंड वेडिंग
अंशुला के हाथों में रोहन के नाम की मेहंदी सज चुकी है और अब बस 6 जुलाई का इंतजार है, जब ये कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो जाएगा. ये पल यकीनन पापा बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर के लिए बेहद भावुक करने वाला होगा. पूरा कपूर परिवार इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है, और फैंस भी इस नई जोड़ी को दुआएं देने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- माटी की खुशबू और समाज का दर्द: ‘कवन कसूर’ के जुलाई प्रीमियर को लेकर सिनेप्रेमियों में उत्साह
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



