एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में बने हुए है. हाल ही में शोएब ने अपने में फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की थी. एक्टर ने बताया उन्हें एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है. वह इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं. शोएब इब्राहिम इस वक्त ‘अजूनी’ में नजर आ रहे हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया ने झलक दिखलाजा के एक सोर्स के हवाले से लिखा- ‘शोएब का नाम शो झलक दिखलाजा के लिए कंफर्म हो गया है. वो शो के नए सीजन में नजर आएंगे. कंटेस्टेंट्स ने रिहर्सल शुरू कर दी है.’ हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘झलक दिखला जा’ का 11वां सीजन नवंबर 2023 के पहले हफ्ते से शुरू होगा और फरवरी 2024 में खत्म हो जाएगा. कहा जा रहा है कि डांस रियलिटी शो को मनीष पॉल होस्ट करेंगे.
शोएब की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह 21 जून को बेटे के पिता बने थे. उन्होंने और पत्नी दीपिका कक्कड़ ने बेटे का नाम रुहान रखा है. दोनों ने फरवरी 2017 में शादी की थी. दीपिका और शोएब यूट्यूब पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं. हाल ही में वो बेटे रुहान के साथ आउटिंग पर भी निकले थे. हाल ही में कपल लंबे समय से अपने घर के रेनोवेशन में बिजी थी. दोनों ने दो फ्लैट को तोड़कर एक बड़ा घर बनवाया है. अब घर का इंटीरियर-पेटिंग सारा काम पूरा हो गया है.
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…