Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इस शो में नजर आएंगे Shoaib Ibrahim, नए प्रोजेक्ट को लेकर कही थी यह बात

एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में बने हुए है. हाल ही में शोएब ने अपने में फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की थी. एक्टर ने बताया उन्हें एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है.

एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में बने हुए है. हाल ही में शोएब ने अपने में फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की थी. एक्टर ने बताया उन्हें एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है. वह इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं. शोएब इब्राहिम इस वक्त ‘अजूनी’ में नजर आ रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने झलक दिखलाजा के एक सोर्स के हवाले से लिखा- ‘शोएब का नाम शो झलक दिखलाजा के लिए कंफर्म हो गया है. वो शो के नए सीजन में नजर आएंगे. कंटेस्टेंट्स ने रिहर्सल शुरू कर दी है.’ हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

कब शुरू होगा ‘झलक दिखला जा 11’?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘झलक दिखला जा’ का 11वां सीजन नवंबर 2023 के पहले हफ्ते से शुरू होगा और फरवरी 2024 में खत्म हो जाएगा. कहा जा रहा है कि डांस रियलिटी शो को मनीष पॉल होस्ट करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

शोएब इब्राहिम की पर्सनल लाइफ

शोएब की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह 21 जून को बेटे के पिता बने थे. उन्होंने और पत्नी दीपिका कक्कड़ ने बेटे का नाम रुहान रखा है. दोनों ने फरवरी 2017 में शादी की थी. दीपिका और शोएब यूट्यूब पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं. हाल ही में वो बेटे रुहान के साथ आउटिंग पर भी निकले थे. हाल ही में कपल लंबे समय से अपने घर के रेनोवेशन में बिजी थी. दोनों ने दो फ्लैट को तोड़कर एक बड़ा घर बनवाया है. अब घर का इंटीरियर-पेटिंग सारा काम पूरा हो गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital