मनोरंजन

रांची: अभिनेत्री अमीषा पटेल को अंतिम मौका, 10 जुलाई को हाजिर होने का निर्देश

बुधवार को फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल को रांची की एक अदालत में हाजिर होना था, लेकिन वह कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुई. अमीषा पटेल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट का आवेदन दाखिल कर सशरीर हाजिर होने में असमर्थता जाहिर की. इस याचिका का विरोध अजय सिंह की अधिवक्ता स्मिता पाठक ने किया. अमीषा पटेल ने अपनी याचिका में कहा है कि मोहाली में उनका एक जरुरी कार्यक्रम है जिसके कारण वह फिजिकली  कोर्ट के समक्ष हाजिर नहीं हो सकतीं.

अमीषा पटेल के आवेदन पर सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है. कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई के दौरान सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने अमीषा पटेल को अंतिम मौका देते हुए अगली सुनवाई के दौरान हाजिर होने का निर्देश दिया है. कोर्ट में अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस केस की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी.

2017 में अमीषा पटेल ने लिए थे अजय से पैसे

रांची सिविल कोर्ट ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में अमीषा पटेल के मामले की सुनवाई हुई. अमीषा पटेल पर चेक बाउंस का केस चल रहा है. मामला वर्ष 2017 का है. आरोपों के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के कहने पर उनके खाते में ट्रांसफर किए थे. अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे भी वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायत दर्ज करायी है इसमें कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

3 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

24 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

26 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

28 minutes ago