मनोरंजन

मेरी फोटोज मॉर्फ कर एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने की दी धमकी- एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी का प्रोड्यूसर पर सनसनीखेज आरोप

Swastika Mukherjee: बंगाली सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद हर कोई शॉक है. एक्ट्रेस को लोगों ने जहां उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘कला’ में देखा था वहीं फिल्म ‘शिबपुर’ उनकी अपकमिंग फिल्म है, जिसको लेकर भी वह चर्चा में बनी हुई हैं. शिबपुर के ही प्रोड्यूसर संदीप सरकार को लेकर स्वास्तिका मुखर्जी ने यह गंभीर आरोप लगाया है. संदीप सरकार पर दिए उनके इस बयान के बाद हर कोई हैरान है.

संदीप सरकार ने स्वास्तिका की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने की दी धमकी

एक इंटरव्यू के दौरान लोकप्रिय बंगाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने ‘शिबपुर’ के सह निर्माता संदीप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, कि इस फिल्म की शूटिंग के बीच उनसे मुलाकात हुई थी. अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उनका कहना था कि पिछले महीने से संदीप उन्हें धमकी भरे मेल में उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें इंटरनेट पर वायरल करने की बात कह रहे हैं.

एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने की बात

संदीप सरकार के एक दोस्त रवीश शर्मा का नाम लेते हुए स्वास्तिका मुखर्जी कहती हैं कि उसने मुझे एक मेल भेजा था, जिसमें खुद को हैकर बताते हुए उसका कहना था कि वो मेरी तस्वीरें मॉर्फ कर उन्हें एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर देगा. अपने Email के साथ मेरी दो फोटोज भी उसने भेजीं थी, जो कि ठीक नहीं थीं.

अमेरिका का वीजा न मिलने की दी धमकी

स्वास्तिका मुखर्जी ने संदीप सरकार पर एक नहीं बल्कि कई आरोप लगाए हैं. एक अन्य आरोप में उनका कहना था कि संदीप चूंकि अमेरिका के रहने वाले हैं. इसलिए मुझ पर इस बात का भी दबाव था कि अगर मैंने उनकी टीम को सहयोग नहीं किया, तो वो यूएस कांसलेटेंट से बात कर इस बात को भी तय करेंगे कि मुझे कभी अमेरिका का वीजा ना मिल पाए.

इसे भी पढ़ें: MMS Leak की खबर पर बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह- वो चाहते हैं मैं दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं?

इसलिए फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में नहीं ले रहीं हिस्सा

फिल्म ‘शिबपुर’ को लेकर स्वास्तिका मुखर्जी का कहना था कि इन्हीं सब को देखते हुए मैंने फिल्म के किसी भी प्रमोशनल इवेंट में भाग ना लेने का फैसला किया. स्वास्तिका ने इस मामले में गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत भी दर्ज करा दी है. वहीं स्वास्तिका के आरोपों पर संदीप सरकार की ओर से अब तक कोई सफाई नहीं दी गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

2 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

14 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago