Adipurush: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज हुई थी जिसमें फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिक्स्ड रिव्यू मिला था. वहीं ‘आदिपुरुष’ के वीएफएक्स से लेकर डायलॉग पर भी काफी विवाद हो रहा है. इन सबके बीच फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कमाई की है. तो आइए जानते है ‘आदिपुरुष’ ने अपने पहले मंडे यानी रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ कमाए हैं?
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष एपिक रामायण का सिनेमाई एडोप्टेशन है. फिल्म को पहले दिन से ही निगेटिव रिव्यू मिल रहा है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में फिल्म ने जमकर कमाई की और कई करोड़ रुपये बटोर लिए. वहीं अब आदिपुरुष के मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी आ गया है, जिसके मुताबिक सोमवार को आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई और फिल्म के कलेक्शन में 70 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है.
‘आदिपुरुष’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को अनुमानित 20 करोड़ के आसपास कमाई की है. आदिपुरुष के सोमवार को कलेक्शन रविवार के मुकाबले 70 प्रतिशत कम है. वहीं रविवार को आदिपुरुष ने 69.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म की कमाई में आई इस बड़ी गिरावट ने मेकर्स को झटका दिया है. इसी के साथ आदिपुरुष का कुल कलेक्शन अब 241.10 करोड़ रुपय हो गया है.
‘आदिपुरुष’ लगभग 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी हुई है. फिल्म अभी तक 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार ही कर पाई है. वहीं फिल्म ने अपने सैटेलाइट और बाकी राइट्स बेचकर 400 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी. हालांकि फिल्म को मुनाफा कमाने के लिए 1000 करोड़ रुपयों का कारोबार करना जरूरी है. बता दें कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का 1 तिहाई हिस्सा ही मेकर्स की कमाई के तौर पर गिना जाता है. ऐसे में देखने वाली बात होगी की ‘आदिपुरुष’ कितना बिजनेस कर सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से…
US Attack On Iran: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर एक बड़ा सैन्य हमला…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज…