Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
Asian Champions Trophy Chennai 2023
Asian Champions Trophy: भारतीय पुरुष हॉकी टीम 3 से 12 अगस्त तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट के पहले दिन एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ करेगी. मेजबान भारत और चीन टूर्नामेंट के पहले दिन के आखिरी मैच में आमने-सामने होंगे. ये मैच मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है. चीन के बाद भारत चार अगस्त को जापान से भिड़ेगा. एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार मेजबान टीम छह अगस्त को मलेशिया से भिड़ेगी और उसके एक दिन बाद कोरिया से भिड़ेगी.
भारत फिर 9 अगस्त को अंतिम लीग चरण के मैच में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. छह टीमों के टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान, चीन और भारत के बीच मुकाबला होगा. सभी टीमें एक पूल का हिस्सा हैं और अंक तालिका में स्थान लीग प्रणाली द्वारा तय किए जाएंगे. भारतीय पुरुष हॉकी टीम (2011, 2016 और 2018) और पाकिस्तान (2012, 2013 और 2018) दोनों ने तीन-तीन खिताब जीते हैं, और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले देश हैं.
ये भी पढ़ें: PCB चीफ के रेस से बाहर हुए नजम सेठी, पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, एशिया कप से पहले गद्दी को लेकर छिड़ी जंग!
पाकिस्तान से भी होगी भिड़ंत
हॉकी के मैदान में भारत एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है. 9 अगस्त को अंतिम लीग चरण के मैच में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि हम हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी चेन्नई में करके काफी खुश हैं।.मैं चाहता हूं कि भारतीय टीम शीर्ष पर रहे और बाकी टीमें भी उम्दा प्रदर्शन करें.
3 नवंबर 1957 को सोवियत संघ ने स्पूतनिक-2 के जरिए लाईका नाम की एक कुतिया…
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' के समापन समारोह में शामिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से…
US Attack On Iran: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर एक बड़ा सैन्य हमला…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…