बॉलीवुड में अब तक शाहरुख खान की जीरो, सलमान खान की ट्यूबलाइट,’ रणबीर कपूर की सांवरिया जैसी कई फिल्में बड़ें बजट में बनीं लेकिन वह अपने बजट के अनुसार फैंस का दिल जीतने में नाकामायब रही. लेकिन वो कहते है न अगर फिल्म का कॉन्टेंट अच्छा है और दर्शक खुद को फिल्म से जुड़ा हुआ महसूस करें तो फिल्म सुपरहिट होने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसी ही एक फिल्म भारी भरकम बजट में बनी है जिसका नाम है ‘आदिपुरुष’. इस फिल्म से काफी लोगों को उम्मीदें हैं. क्योंकि इसमें हिंदू महाकाव्य रामायण की रीटेलिंग है.
आपको बता दें कि प्रभास और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ कल यानी 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. जिसे देखने के लिए ऑडियंस काफी एक्याइटमेंट हैं. वहीं फिल्म की जमकर ए़डवांस बुकिंग हो रही है. दिल्ली और मुंबई में तो आदिपुरुष के टिकट 2 हजार रुपय तक के बिक रहे हैं. वहीं कई जगहों पर फिल्म के फर्स्ट शो हाउसफुल हो चुके हैं. ऐसे में आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं.
‘आदिपुरुष’ की चर्चा शुरू से इसके बजट के चलते रही है पहले इसका बजट 400 करोड़ रुपय बताया गया था लेकिन, फिर जब इसके वीएफएक्स, रावण व हनुमान के लुक्स पर जब विवाद हुआ तो मेकर्स ने इसे बदलने का फैसला किया. ओन रावत के इस फैसले के बाद मेकर्स को 100 करोड़ रुपय का नुकसान हुआ था लेकिन, अब आदिपुरुष का कुल बजट 500 करोड़ रुपय बताया जा रहा है.
ये भी पढ़े:Shahrukh khan को फैन ने जबरदस्ती किया Kiss तो बौखलाए यूजर्स, कहा- जेल में डालो इसे….
‘आदिपुरुष’ को लेकर कहा जा रहा है कि अगर फिल्म इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो इसकी कमाई पहले दिन 25-30 करोड़ रुपये हो सकती है ये आंकड़ा केवल हिंदी का है इन आंकड़ों और एडवांस बुकिंग के रुझानों से ये साफ है कि ‘आदिपुरुष’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग मिलने वाली है. हालांकि, यह पहले वीकेंड के बाद ही साफ हो सकेगा कि फिल्म सिनेमाघरों में कितना लंबा टिकेगी.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…