मनोरंजन

Mirzapur Season 3: लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर 3’ का दिमाग घुमा देने वाला टीजर रिलीज, इस दिन धमाल मचाएंगे कालीन भैया और गुड्डू भैया

Mirzapur Season 3 Teaser: ‘मिर्जापुर सीजन 2’ के बाद, पिछले 3 साल से फैंस इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे. पंकज त्रिपाठी के किरदार कालीन भैया की याद हर फैन को आती थी. लेकिन अब तीन साल के बाद फैंस का ये इंतजार खत्म हो चुका है. मेकर्स ने आज यानी 20 मार्च को प्राइम वीडियो पर टीजर रिलीज कर दिया है. साल 2020 में ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन आया था और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था.

‘मिर्जापुर सीजन 3’ का टीजर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक एक बार फिर गुड्डू भैया और कालीन भैया की झलक देखने के लिए काफी बेचैन हैं. इसी बीच बीते दिन 19 मार्च को मुंबई में एक इवेंट आयोजित किया गया था. इस दौरान प्राइम वीडियो ने 70 फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया. इनमें से एक ‘मिर्जापुर सीजन 3’ भी था जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं.

‘मिर्जापुर 3’ का टीजर हुआ आउट

दरअसल, बीते दिन मुंबई में प्राइम वीडियो का एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया था. इस इवेंट में करीब 70 सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया गया था जिसमें मच अवेटेड सीरीज ‘मिर्जापुर 3’, ‘पंचायत 3’, ‘पाताल लोक 2’, को मिलाकर कुल 40 ओरिजनल सीरीज और फिल्मों के नाम शामिल है. साथ ही भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से 29 थिएटर में रिलीज होने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली हैं. जिसके बाद ‘मिर्जापुर 3’ का पहला टीजर भी रिलीज हो गया है. टीजर में कालीन भैया और गुड्डू भैया को देखा जा सकता है.

कालीन भैया ने पूछा- भूल तो नहीं गए हमें?

वीडियो में मिर्जापुर 3 के कुछ सीन्स को देख सकते है. इसमें कालीन भैया एक शांत जगह पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. वो कहते है-भूल तो नहीं गए हमें? इसके बाद आप देख सकते है कि कैसे गुड्डू भैया और बीना ने एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं. सीरीज से श्वेता त्रिपाठी. विजय वर्मा, ईशा तलवार की भी झलक देखने को मिली है. इस छोटे से वीडियो को देख कर अंदाजा लगया जा सकता है कि मिर्जापुर का सीजन 3 कितना धमाकेदार होने वाला है.

इसके अलावा प्राइम वीडियो में ‘पंचायत 3’, ‘पाताल लोक 2’ और ‘बंदिश बैंडिट 2’ की झलक भी देख सकते हैं. वहीं फैंस ‘पंचायत सीजन 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में फैंस के लिए सचिव जी बने एक्टर जितेंद्र को एक बार फिर देखना काफी खुशी की बात थी. वहीं रिंकी के साथ सचिव जी की झलक सभी को देखने मिली. दूसरी तरफ ‘पाताल लोक 2’ में हाथीराम चौधरी भी एक अलग मामले को सुलझाने में लगे हैं. इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्राइम वीडियो इस साल अलग-अलग सीरीज और फिल्मों के साथ धमाल मचाने वाला है.

ये भी पढ़ें:‘बेटा फेमस है इसलिए फंसाया..’ सांप और उसके जहर की तस्करी मामले में बोले एल्व‍िश यादव के माता-पिता

सीरीज के पहले दो सीजन रहे सुपरहिट

बता दें कि ‘मिर्जापुर’ के अभी तक दो सीजन फैंस को काफी पसंद आए हैं. इसका पहला सीजन 16 नवंबर 2018 में आया था. जिसने ओटीटी की दुनिया में धमाल मचा दिया था. पहले सीजन में अली फजल और पंकज त्रिपाठी उर्फ ‘कालीन भैया’ ने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में छा गए थे.

वहीं इसके बाद सीरीज का दूसरा सीजन आया. जो 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुआ. सीजन 2 में सीरीज के साथ विजय वर्मा जैसे कई दिग्गज कलाकार दिखाई दिए. जिन्होंने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया. अब फैंस इसके तीसरे सीजन के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहें है. जो इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

9 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

17 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

23 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

37 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

40 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago