देश

मेदांता के संस्थापक नरेश त्रेहान हुए डीप फेक के शिकार, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

Deepfake of Naresh Trehan: मेदांता अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर नरेश त्रेहन डीपफेक के शिकार हो गए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें नरेश त्रेहन के चेहरे का इस्तेमाल करके मोटापे की दवा का प्रचार किया जा रहा है. वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा गया है कि नरेश त्रेहन एक टीवी शो हिल्ला लेकर मोटापे की दवा को लेकर सुझाव दे रहे हैं. नरेश त्रेहान के इस डीपफेक वाले फर्जी वीडियो पर गुरुग्राम साइबर पुलिस ने संज्ञान लिया है. साथ ही जालसाजों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है. पुलिस में की गई शिकायत में हरीश आसवानी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर के फेक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक चिकित्सा उपचार को लेकर भ्रामक जानकारी दी जा रही है.

पुलिस को क्या की गई शिकायत ?

अस्पताल के असिस्टेंट वाइस प्रसिडेंट ऑफ मार्केटिंग ने इस मामले में पुलिस में शिकायत करते हुए कहा है कि डीपफेक में हमारे सीएमडी डॉ. नरेश त्रेहान को एक खास दवा का प्रचार और समर्थन करते हुए दिखाया गया है. डॉक्टर त्रेहान देश के सबसे भरोसेमंद डॉक्टरों में से एक हैं. वायरल वीडियो उनकी और मेदांता अस्पताल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है. शिकायत में आगे कहा गया है कि ऐसे फर्जी वीडियो से रोगियों में संदेह और आशंका उत्पन्न हो सकती है.

साइबर क्राइम के अधिकारियों ने क्या कहा ?

गुरुग्राम साइबर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को साइबर पुलिस स्टेशन (पूर्वी) भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने वीडियो का लिंक दिया है जिस पर क्लिक करने पर फेसबुक पेज पर रिडायरेक्ट कर देता है. मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर डीपफेक वीडियो का एक तरह से बाढ़ आ गया है. डीपफेक वीडियो के जरिए देश के प्रतिष्ठित लोगों को शिकार बनाया जा रहा है. बीते दिनों महान क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर का डीपफेक वीडियो भी सामने आया था.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: बदायूं में दोहरे हत्याकांड से तनाव, मासूमों की हत्या करने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

यह भी पढ़ें: ₹2000 करोड़ की ड्रग तस्करी में गिरफ्तार किया गया यह फिल्ममेकर, 2 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेगा

Dipesh Thakur

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

4 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

4 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

23 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

1 hour ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

1 hour ago