मनोरंजन

‘Kashmir Files’ के बाद अब खुलेंगे ‘The Delhi Files’ के इतिहास की पुरानी किताब, मिथुन चक्रवर्ती के नए लुक के साथ दमदार टीजर हुआ रिलीज

The Delhi Files Teaser Out: निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए काफी लोकप्रिय हासिल हुई. घाटी के नरसंहार के मंजर को उन्होंने अपनी फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने पेश किया था. इस फिल्म को देखने के बाद लोग तारीफ करते नहीं थक रहे थे. इसी तरह की सच्ची घटना के इतिहास के पन्ने को पलटने की जिम्मेदारी विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर से उठाई है और उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ के जरिए वह इसे पेश करने वाले हैं. बता दें कि फिल्म का लेटेस्ट टीजर कल यानी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2025) के मौके पर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है. जिसमें ‘द दिल्ली फाइल्स-द बंगाल चैप्टर’ के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की झलक देखने को मिल रही है.

द दिल्ली फाइल्स का दमदार टीजर हुआ रिलीज

विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा प्रस्तुत है ‘दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ के निर्माताओं की ओर से भारत के संविधान को सम्मान. इस स्वतंत्रता दिवस पर एक महाकाव्य अनकही कहानी का गवाह बनें. दुनिया भर में रिलीज होगी. विवेक अग्निहोत्री के निर्देशक में तैयार द दिल्ली फाइल्स के 2 मिनट 21 सेकंड के टीजर में मिथुन चक्रवर्ती एक खाली गलियारें में धीरे-धीरे चलते और जली हुई जीभ से भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ते नजर आए. मिथुम सफेद दाढ़ी और कांपती आवाज के साथ संविधान का पाठ करते दिखे.

फैंस जमकर कर रहे तारीफ

ये क्लिप काफी एक्साइटमेंट क्रिएट कर रहा है और मिथुन का इंस्टेंट अंदाज साफ नजर आ रहा है. ये फिल्म जो विवेक अग्रिहोत्री ने डायरेक्ट की है भारत के इतिहास, राजनीति और समाज पर जरूरी सवाल उठाएगी और ये अग्रिहोत्री की उसी बोल्ड और सोचने पर मजबूर करने वाली स्टोरीटेलिंग को जारी रखेगी. कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्म का टीजर काफी शानदार है और फैंस इस पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक… इन फिल्मी सितारों ने खास अंदाज में दी गणतंत्र दिवस की बधाई

क्या है फिल्म की कहानी?

मिथुन का किरदार और बोलने का तरीका फैंस को खूब पसंद आ रहा है. यूजर्स इस मच-अवेटेड फिल्म ऑफ द ईयर बता रहे हैं. फिल्म की कहानी 1946 में हुए द ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स पर बेस्ड बताई जा रही है जिसने पूरे देश को शॉक में डाल दिया था. इस दंगे में लगभग 5000 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी. वहीं सैकड़ों लोग घायल बताए गए थे.

जानें फिल्म कब होगी रिलीज?

फिल्म के टीजर और मिथुन चक्रवर्ती के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ ही निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. जिसके आधार पर 15 अगस्त 2025 को द दिल्ली फाइल्स- द बंगाल चैप्टर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में मिथुन के अलावा अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर और गोविंद नामदेव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. लेकिन अब  देखना ये दिलचस्प होगा कि द कश्मीर फाइल्स की तरह इस मूवी को भी सफलता मिलती है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago