देश

Roorkee: विधायक के घर पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व MLA प्रणव सिंह चैंपियन, जानें क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर जुबानी जंग के बाद शिक्षा नगरी रुड़की में एक खौफनाक माहौल बन गया जब हरिद्वार जिले के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया. हालांकि उमेश कुमार अपने कार्यालय पर मौजूद नहीं थे. पुलिस ने प्रणव सिंह को हिरासत में ले लिया है.

विधायक के कार्यालय पर फायरिंग

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थको के साथ उमेश कुमार के कार्यालय पर कई राउंड गोलियां फायर करते दिख रहे हैं. वीडियो में आगे पूर्व विधायक गालियां देते हुए वर्तमान विधायक उमेश कुमार को बाहर निकलने की धमकी देते हैं.

भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

घटना के बाद उमेश कुमार के हजारों समर्थक उनके कार्यालय पहुंच गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया. इसके बाद एक अन्य वीडियो में वर्तमान विधायक हाथ में असलहा लिए चिल्लाते दिख रहे हैं. उस वीडियो में आसपास लोगों की बहुत भीड़ भी दिखाई दे रही है. साथ ही पुलिस बल की भारी मौजूदगी भी दिख रही है. इस वीडियो में पुलिस विधायक को पकड़ लेती है और आगे नहीं जाने देती.

हालांकि इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को हिरासत में ले लिया. इसके बाद जब वह पुलिस की गाड़ी में बैठ कर जा रहे थे तो मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है. वह इसके खिलाफ लड़ेंगे.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद विधायक उमेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का वादा किया है, और अगर कार्रवाई नहीं होती तो वह अपने समर्थकों के साथ आगे की रणनीति तय करेंगे. कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पूर्व में खानपुर से विधायक रह चुके हैं. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: हरिद्वार में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व MLA से छिड़ी जंग! गोलियों से गूंजा इलाका

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने घटना का संज्ञान लिया और एसएसपी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच पुराना विवाद है. बीते विधानसभा चुनाव में भी उमेश कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर प्रणव सिंह चैंपियन को हराकर चुनाव जीता था. अब इस फायरिंग के बाद दोनों नेताओं के बीच विवाद और भी गहरा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

27 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

33 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago