Bharat Express DD Free Dish

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर क्यों नाराज हुए भाई कुश? ‘सैयारा’ के मेकर्स पर लगाया ये गंभीर आरोप

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा इन दिनों अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं, कुश सिन्हा ने ‘निकिता रॉय’ को लेकर नाराजगी जताई है. ऐसे में चलिए जानते हैं क्यों.

Luv Sinha on Nikita Roy

Luv Sinha on Nikita Roy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है. साथ ही उनकी और उनके पति जहीर इकबाल की जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आती है. इस बीच सोनाक्षी अपनी फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. ये फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है. लेकिन इस बीच ‘निकिता रॉय’ को लेकर सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने नाराजगी जाहिर की है. ऐसे में चलिए जानते हैं क्यों.

सोनाक्षी सिन्हा के भाई ने ‘सैयारा’ के मेकर्स पर लगाया आरोप

लव सिन्हा ने ‘निकिता रॉय’ को लेकर खुलकर बात की, जिसे बहुत ही सीमित थिएटर में रिलीज किया गया है, इसकी एक वजह यशराज फिल्म्स की ‘सैयारा’ है. इस फिल्म में अहान पांडे और अनित पड्डा नजर आ रहे हैं, जिसे ज्यादा स्क्रीन और प्रमोशन मिल रहा है. कुश ने कहा, “निकिता रॉय एक शानदार थ्रिलर फिल्म है, जो कहानी कहने और नए आइडिया पर काम करने की सोच को दिखाती है. भले ही यह फिल्म दमदार और अलग तरह की कहानी पर बनी हो, लेकिन कुछ अनचाही परिस्थितियों की वजह से इसे कम सिनेमाघरों में ही दिखाया जा रहा है.”

ये भी पढ़ें: Geeta Dutt की गायकी की दीवानी थीं लता मंगेशकर, सुरों पर झूम उठती स्वर कोकिला

निकिता रॉय को नहीं मिले ज्यादा स्क्रिन

लव ने इस बात पर नाराजगी जताई कि मौलिक और दमदार कहानियों वाली फिल्मों को पूरा मौका नहीं मिल पा रहा है. कुश ने आगे कहा, ”फिल्म को कम स्क्रीन मिलने से नुकसान हो रहा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. लोगों को फिल्म की नई और अनोखी कहानी पसंद आ रही है. वे कलाकारों के दमदार प्रदर्शन की भी सराहना कर रहे हैं.”

सुभाष घई ने की थी फिल्म की तारीफ

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक सुभाष घई ने भी ‘निकिता रॉय’ की तारीफ की थी. उन्होंने इसकी तुलना हॉलीवुड डायरेक्टर अल्फ्रेड हिचकॉक की निर्माण शैली से की. हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अल्फ्रेड हिचकॉक सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. सुभाष घई ने कहा था, ”कुश सिन्हा ने अपने पहले ही प्रयास में कमाल का निर्देशन किया है. यह थ्रिलर फिल्म अंधविश्वास और तर्कवाद के बीच की बहस को बेहतरीन ढंग से दिखाती है.”

फिल्म 18 जुलाई को हुई रिलीज

सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय’ में सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम किरदार में हैं. यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read