मनोरंजन

बॉलीवुड की लाज बचाएंगे अजय देवगन! ‘दृश्यम’ की सक्सेज के बाद दी एक और गुड न्यूज

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दृश्यम 2’ की सक्सेस से लाइमलाइट लूट रहे हैं.  वहीं 3 दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. दृश्यम 2 की जबरदस्त कहानी के बाद अजय देवगन अपने फैंस के लिए एक और धमाकेदार न्यूज लेकर आ गए हैं.

सुपर स्टार ने फैंस को दिया तोहफा

जिस रफ्तार से फिल्म की कमाई आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह बहुत जल्द सुपरहिट होने वाली है. वह अपने फैंस के लिए एक और तोहफा लेकर आए हैं. वह एक और साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं.

बता दें कि अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ को लेकर जल्द ही हाजिर होने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. मंगलवार 22 नवंबर को फिल्म का टीजर शेयर किया जाएगा.

‘दृश्यम’ और इसके सीक्वल में अजय देवगन और तबु ने साथ काम किया है. यह दोनों की एक साथ 8वीं फिल्म है. 8 फिल्मों में अपने टैलेंट का तड़का लगाने के बाद भोला में यह दोनों टैलेंटेड एक्टर फिर साथ नजर आने वाले हैं.

हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन साल 2023 की शुरुआत में यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. ‘भोला’ की शूटिंग अगस्त में पूरी कर ली गई थी.

अब एक्टर ने फिल्म का छोटा सा वीडियो शेयर कर टीजर की अनाउंसमेंट की है. फिल्म को 3डी में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का डायरेक्शन अजय देवगन ने किया है.

 

‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

‘दृश्यम 2’ ओपनिंग डे से ही दर्शकों को अच्छा रिस्पांस दे रही है. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म भारी मात्रा में ऑडियंस को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है. ये फिल्म 11 नवंबर को रिलीज की गई थी. पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ कमाए, दूसरे दिन 21.59 करोड़ की कमाई की और तीसरे दिन 27.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 64.14 करोड़ रुपये हो गया है. एक हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंचने की संभावना है.

कुल लागत से ज्यादा की कमाई

‘दृश्यम 2’ 50 करोड़ के बजट से बनाई गई फिल्म है.3 दिन में फिल्म ने कुल लागत से भी ज्यादा कमाई कर डाली है. वहीं, आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन और इजाफा होने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘यह देख बेहद शर्मिंदगी होती है’, चिराग पासवान ने खुद के ही गठबंधन वाले सरकार पर उठाए सवाल, बोले- बिहार में कोई सुरक्षित नहीं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने…

9 minutes ago

धारावी पुनर्विकास में अड़ंगा लगाने वालों पर नकेल! जानबूझकर देरी की तो कटेगा ट्रांजिट किराया

Dharavi Redevelopment: धारावी पुनर्विकास के लिए जरूरी झोपड़ियों को जानबूझकर खाली करने में देरी करने…

12 minutes ago

कभी 70 किलोमीटर दूर था डाकघर…अब मिला अपना PIN Code 370246, अडानी ग्रीन के मास्टरप्लान से चमकी खावड़ा की किस्मत

Khavda PIN Code: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अपना अलग PIN कोड 370246 मिल गया…

35 minutes ago

2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर लगेगा MDR शुल्क? फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4% एमडीआर शुल्क लगाने के फैसले के…

1 hour ago

भोपाल में लगेगी 5 दिवसीय हाई-टेक प्रदर्शनी, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित…

1 hour ago