खेल

FIFA WC: पहले ही मैच में मांग करने लगे दर्शक-हमें चाहिए Beer, कतर ने स्टेडियम में बीयर लगाया है बैन

फीफा विश्व कप 2022 का शानदार आगाज हो चुका है और पहले मैच में ही मेजबार कतर को इक्वाडोर 2-0 ने हरा दिया. इसके साथ ही फैंस को मैच के दौरान 2 झटके एक साथ मिल गए. एक तरफ कतर मैच हार गया तो वहीं दूसरी तरफ फैंस ने स्टेडियम में बीयर नहीं मिलने पर भी निराशा हई. जिसको लेकर मैच के दौरान फैंस ने स्टेडियम के बीचों बीच ‘वी वांट बीयर’-‘वी वांट बीयर’ (we want beer) नारे लगने लगे.

बता दें कि इससे पहले कतर सरकार ने स्टेडियम में बीयर और शराब बिक्री को लेकर रोक लगा दी थी. जिसके बाद से फैंस ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे थे.

कतर की करारी हार

एक तरफ बीयर का दुख तो उससे भी ज्यादा कतर के फैंस को झटका तब लगा जब इक्वाडोर ने कतर को करारी शिकस्त दे दी. इक्वाडोर ने कतर को एक तरफा 2-0 से साफ हरा दिया. इक्वाडोर की तरफ से दोनों गोल उनके कप्तान वालेंसिया ने किए. कतर की हार बाद ही दर्शकों का दिल टूट गया और मैच खत्म होने से कुछ देर पहले ही स्टेडियम छोड़कर चले गए. स्टेडियम में करीब 70 हजार दर्शक थे और वो सभी मैच लास्ट मोमेंट में मैदान छोड़कर निकल गए.

‘we want beer’ के लगे जोरदार चैंट

मैच के दौरान जब इक्वाडोर की टीम जीत के साथ आगे बढ़ रही थी, तब फैंस उत्साहित होकर ‘we want beer’- ‘we want beer’ के चेंट लगाना शुरु कर दिए. इक्वाडोर की जीत पर फैंस जश्न मानने के लिए काफी उत्साहित थे. जिसको लेकर वो बीयर बीयर के बार-बार नारे लगा रहे थे.

इस फीफा विश्व कप में कतर की टीम ने मैच हारकर एक इतिहास बना दिया. फीफा विश्व कप में ओपनिंग मैच हारने वाला कतर पहला मेजबान देश बन गया है. वही इसके अलावा बता दें कि पूरे स्टडियम में 70 हजार दर्शकों में से मात्र 3 हजार फैंस इक्वाडोर टीम सपोर्ट कर रहे थे और कतर की टीम ने जीत दर्ज की तो 3 हजार फैंस ने ही टीम की जीतपर जोरदार नारे लगाए.

कतर ने बीयर पर लगाया था बैन

हालांकि जब कतर ने ऐलान किया था कि स्टेडियम में बीयर और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगेगा तभी से फैंस के बीच मे इसको लेकर काफी नाराजगी थी. जिसका नतीजा हमें इक्वाडोर-कतर के मैच में देखने को मिला. जब फैंस ने बीयर-बीयर के नारे लगाना शुरू कर दिए. बीयर पर बैन के नियमों में देरी से बदलाव किया था. दरअसल पहले कतर ने कहा था कि बीयर बेचने के लिए स्टेडियम और स्टेडियम के आसपास सीमित स्टॉल लगाए जाएंगे, मगर इसके बाद बैन कर दिया गया.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

28 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

48 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago